Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»BAN vs SA: 10 साल बाद एशियाई जमीन पर दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत
    खेल

    BAN vs SA: 10 साल बाद एशियाई जमीन पर दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    BAN vs SA: 10 साल बाद एशियाई जमीन पर दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दक्षिण अफ्रीका ने 10 साल का सूखा खत्‍म किया और एशियाई सरजमीं पर पहली टेस्‍ट जीत का स्‍वाद चखा। एडेन मार्करम के नेतृत्‍व वाली दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को बांग्‍लादेश को पहले टेस्‍ट में सात विकेट से मात दी। इसी के साथ प्रोटियाज टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्‍ट 29 अक्‍टूबर से चट्टोग्राम में खेला जाएगा।

    दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 2014 में गॉल में श्रीलंका को मात दी थी। इसके बाद एक दशक में प्रोटियाज टीम ने 15 टेस्‍ट मैच उपमहाद्वीप में खेले, लेकिन जीत को तरसती रही। आखिरकार, कगिसो रबाडा की चमत्‍कारिक गेंदबाजी और बल्‍लेबाजों के साहसिक प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका की टीम 10 साल का सूखा समाप्‍त करने में कामयाब हो पाई। बता दें कि चौथे दिन लंच से पहले 22 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्‍य हासिल कर लिया था।

    मार्करम की खास उपलब्धि

    एडेन मार्करम पहले कप्‍तान बने, जिनके नेतृत्‍व में दक्षिण अफ्रीका ने एशिया में 10 साल में टेस्‍ट मैच जीता। मार्करम का टेस्‍ट क्रिकेट में बतौर कप्‍तान रिकॉर्ड भी 100 प्रतिशत है। उनकी कप्‍तानी में दक्षिण अफ्रीका ने अब तक सभी टेस्‍ट मैच जीते हैं।

     

    रबाडा ने किया बांग्‍लादेश का कबाड़ा

    बता दें कि बांग्‍लादेश ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी 283/7 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। मेहदी हसन शतक पूरा करने से केवल तीन रन से चूक गए। वह आउट होने वाले आखिरी बल्‍लेबाज रहे। मिराज को रबाडा ने मुल्‍डर हाथों कैच आउट कराया। मेजबान टीम अपने कल के स्‍कोर में 24 रन का इजाफा किया और 307 रन के स्‍कोर पर ऑलआउट हुई।

    नईम हसन (16) और ताईजुल इस्‍लाम (7) आउट होने वाले अन्‍य बल्‍लेबाज रहे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने 46 रन देकर छह विकेट चटकाए। केशव महाराज ने तीन विकेट झटके। वियान मुल्‍डर के खाते में एक विकेट आया। इस तरह बांग्‍लादेश ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 106 रन का लक्ष्‍य रखा।

    दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत

    106 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को टोनी डी जॉर्जी (41) और कप्‍तान एडेन मार्करम (20) ने 41 रन की साझेदारी करके अच्‍छी शुरुआत दिलाई। ताईजुल इस्‍लाम ने मार्करम को बोल्‍ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। जॉर्जी ने फिर ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स (30*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े। इस्‍लाम ने जॉर्जी को हसन महमूद के हाथों कैच आउट कराकर प्रोटियाज को दूसरा झटका दिया।

    ताईजुल इस्‍लाम ने डेविड बेडिंगम (12) को अपना तीसरा शिकार बनाया। ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स और रेयान रिकलटन (1*) ने दक्षिण अफ्रीका की जीत पर मुहर लगाई। बांग्‍लादेश की तरफ से तीनों विकेट ताईजुल इस्‍लाम ने लिए। अब दक्षिण अफ्रीका की कोशिश अगले टेस्‍ट में जीत दर्ज करके बांग्‍लादेश का क्‍लीन स्‍वीप करने की होगी। वहीं, मेजबान टीम जोरदार वापसी करके सीरीज 1-1 से बराबर करने की कोशिश करेगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.