Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का दमदार मोशन पोस्टर जारी, टीज़र रिलीज की डेट भी आई सामने
    मनोरंजन

    विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का दमदार मोशन पोस्टर जारी, टीज़र रिलीज की डेट भी आई सामने

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का दमदार मोशन पोस्टर जारी, टीज़र रिलीज की डेट भी आई सामने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विक्रांत मैसी अपनी अपकमिंग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की कुछ झलकियां पहले ही जारी हो चुकी हैं, जिसके बाद से दर्शकों को उत्साह के साथ फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब दर्शकों के बीच चर्चा पैदा करने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकरी साझा की है, जो फिल्म के टीजर के बारे में है।
     
    'द साबरमती रिपोर्ट' का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है और इसमें तीव्रता और ताकत दोनों को दर्शाया गया है। जलती हुई अखबार की कतरन और पृष्ठभूमि में क्रोधित आंखों के साथ मोशन पोस्टर रोमांचकारी लग रहा है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।

    निर्माताओं ने मोशन पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म का टीजर कल, यानी शुक्रवार, 25 अक्तूबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की 2002 की गोधरा ट्रेन जलने की घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने किया है। वहीं, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन  की विकिर फिल्म्स इसके सह निर्माता हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं।

    27 फरवरी, 2002 की सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और भारतीय इतिहास को बदल दिया। साबरमती एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई, जिसमें अयोध्या से लौट रहे 59 तीर्थयात्री और कारसेवक मारे गए। यह भारतीय इतिहास और राजनीति में एक निर्णायक क्षण था, जिसके बड़े और खतरनाक परिणाम सामने आए।
     
    हालांकि इस घटना के बारे में बहुत कुछ नहीं कहा या सुना गया है, लेकिन आने वाली फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' इस घटना से पर्दा उठाएगी और वह सब दिखाएगी जो देश ने पहले कभी नहीं देखा। निर्माताओं ने फिल्म के पोस्टरों से दर्शकों को बांधे रखा है। यह फिल्म 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.