Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»शेख हसीना का छात्र संगठन बैन, अवामी लीग पर भी संकट के बादल; क्या पार्टी चुनाव से बाहर हो जाएगी?…
    विदेश

    शेख हसीना का छात्र संगठन बैन, अवामी लीग पर भी संकट के बादल; क्या पार्टी चुनाव से बाहर हो जाएगी?…

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेख हसीना का छात्र संगठन बैन, अवामी लीग पर भी संकट के बादल; क्या पार्टी चुनाव से बाहर हो जाएगी?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश बदर के बाद शेख हसीना की विचारधारा वाली पार्टियों और संगठन पर बैन लगाने के योजना बनाई जा रही थी।

    इस योजना को अब बांग्लादेश की अंतरिम यूनुस सरकार ने अमल में लेना शुरू कर दिया है। शेख हसीना को बड़ा झटका देते हुए उनके छात्र संगठन बांग्लादेश छात्र लीग (बीसीएल) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    यूनुस सरकार ने यह फैसला उस छात्र संगठन के हिंसक हमलों में शामिल होने के कारण लिया है। बीसीएल पर इल्जाम है कि शेख हसीना की सरकार के अगस्त में गिरने के बाद हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान इस संगठन ने काफी उत्पात मचाया था।

    आतंकी गतिविधियों के चलते बैन हुआ छात्र संगठन

    यूनुस सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “बांग्लादेश सरकार ने बांग्लादेश छात्र लीग को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया है।”

    समाचार एजेंसी एएफपी ने अपनी रिपोर्ट में इस जानकारी का उल्लेख किया है। सरकार की अधिसूचना के अनुसार, छात्र लीग पर पिछले तीन कार्यकालों के दौरान कई गंभीर आरोप लगे हैं।

    इनमें हत्या, उत्पीड़न, यातना और अन्य गतिविधियों का उल्लेख किया गया है। शेख हसीना की छात्र लीग सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा मानी गई हैं।

    अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि 2009 के आतंकवाद विरोधी कानून के प्रावधानों के तहत छात्र लीग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।

    हसीना की सरकार के खिलाफ जुलाई में शुरू हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों ने तब हिंसक रूप ले लिया, जब छात्र लीग के सदस्यों ने विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र प्रदर्शनकारियों पर हमला किया।

    सरकार समर्थक समूहों द्वारा विरोध प्रदर्शनों को रोकने के प्रयासों ने जनता के गुस्से को और भड़काया, जिसके परिणामस्वरूप हसीना की सरकार गिर गई।

    अधिकारियों के अनुसार, इस हिंसा में 700 से अधिक लोग मारे गए जिनमें से अधिकांश पुलिस और हसीना विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्षों में मारे गए थे। इस महीने बांग्लादेश की एक अदालत ने हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

    अवामी लीग भी होगी बैन?

    बता दें शेख हसीना के अगस्त में देश छोड़कर भागने के बाद भीड़ ने गणभवन (बांग्लादेश प्रधानमंत्री निवास) पर हमला कर दिया था।

    हसीना अपनी विदाई का भाषण रिकॉर्ड करना चाहती थीं, लेकिन प्रदर्शनकारियों के गणभवन के करीब पहुंचने के चलते सेना ने उन्हें 45 मिनट का समय दिया ताकि वे देश छोड़कर अपनी जान बचा सकें।

    इसके बाद शेख हसीना ने अपना त्यागपत्र दे दिया था। हसीना की सरकार गिरने के बाद उनके कई सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें पुलिस की कार्रवाई में शामिल होने का आरोपी ठहराया गया है।

    पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ अवामी लीग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके द्वारा नियुक्त किए गए न्यायाधीशों और केंद्रीय बैंक के अधिकारियों को भी हटा दिया गया है।

    अब ऐसा बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग और अन्य समान विचारधारा वाले दलों को राजनीतिक भागीदारी से रोकने की योजना बनाई है।

    बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतरिम सरकार के विशेष सहायक महफूज आलम ने बताया कि शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रशासनिक और कानूनी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

    84 वर्षीय मोहम्मद यूनुस ने 8 अगस्त को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

    इससे पहले, हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद 5 अगस्त को शेख हसीना भारत भाग आईं थीं। यूनुस के वफादार महफूज आलम ने कहा, “जो लोग पिछले तीन चुनावों में हिस्सा लेकर अवैध तरीके से संसद में पहुंचे और जनता को धोखा दिया, उनकी राजनीतिक भागीदारी पर बाधाएं डाली जाएंगी।”

    The post शेख हसीना का छात्र संगठन बैन, अवामी लीग पर भी संकट के बादल; क्या पार्टी चुनाव से बाहर हो जाएगी?… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई….

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    August 29, 2026

    मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.