Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»Sholay के बाद भी Amjad Khan बने थे खूंखार डाकू, जानें किस फिल्म में
    मनोरंजन

    Sholay के बाद भी Amjad Khan बने थे खूंखार डाकू, जानें किस फिल्म में

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Sholay के बाद भी Amjad Khan बने थे खूंखार डाकू, जानें किस फिल्म में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    975 में रिलीज हुई कल्ट फिल्म 'शोले' इंडियन सिनेमा की सबसे बेस्ट और यादगार फिल्मों में से एक है। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हर किरदार घर-घर में मशहूर है। जय-वीरू की दोस्ती से लेकर बसंती और धन्नो का तालमेल बेहद ही लाजवाब था।

    अमिताभ बच्चन से लेकर संजीव कपूर, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र जैसे कई बेहतरीन सितारे इस फिल्म का हिस्सा थे। शोले का वैसे तो हर कैरेक्टर लोगों को याद है, लेकिन अगर किसी किरदार की गूंज आज भी सबसे ज्यादा है, तो वह है 'गब्बर'। फिल्म में अमजद खान ने गब्बर का किरदार अदा किया था।

    उनके डायलॉग इतने आइकॉनिक बन गए कि उन्हें आज भी लोग नहीं भूले। लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि शोले में गब्बर का आतंक सिर्फ रामगढ़ गांव तक ही नहीं खत्म हुआ था। शोले की रिलीज के 16 साल बाद अमजद खान ने एक और फिल्म में गब्बर की भूमिका अदा की थी, जिसमें वह मरे भी नहीं थे। कौन सी थी वह फिल्म जिसमें सांभा बना था 'लांबा' और 'गब्बर' का आ गया था डुप्लीकेट 'जब्बर', यहां जानें पूरी डिटेल्स:

    इस फिल्म में दोबारा 'गब्बर' बनकर लौटे थे अमजद खान

    अमजद खान ने फिल्म 'शोले' में उनके किरदार ने जो प्रभाव लोगों पर छोड़ा है, वह आज तक नहीं मिट पाया है। हालांकि, उनका ये आतंक सिर्फ हिंदी फिल्मों तक ही सीमित नहीं था, बल्कि भोजपुरी सिनेमा तक पहुंच गया था। 'शोले' को दो अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया था गया था। हिंदी रिलीज के 16 साल बाद मूवी का भोजपुरी वर्जन भी आया था। भोजपुरी में फिल्म का टाइटल था 'रामगढ़ के शोले'। इस फिल्म के निर्देशन की कमान अजित देवानी ने संभाली थी।

    भोजपुरी वर्जन में जहां अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जगह कोई और नजर आया, वहीं अमजद खान ने 16 साल बाद अपने गब्बर के किरदार को दोबारा पर्दे पर जिया। इस फिल्म में 'गब्बर' भोजपुरी में बोलता हुआ दिखाई दिया और तो और गब्बर को अंत में 'रामगढ़ के शोले' में मरना भी नहीं पड़ा। इस फिल्म को शोले से पूरी तरह कॉपी नहीं किया गया है, बल्कि इसमें मेकर्स ने अपना भोजपुरी के फ्लेवर के साथ मूवी को और भी जबरदस्त बनाने की कोशिश की है।

    अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र की जगह इन भोजपुरी सितारों ने ली

    'रामगढ़ के शोले' में अमिताभ बच्चन के 'विजय' के किरदार को अभिनेता विजय सक्सेना ने निभाया था, जिसने उनके काम से ज्यादा बिग बी की तरह दिखने की वजह से लोकप्रियता मिली थी। इस भोजपुरी वर्जन में ये ट्विस्ट था कि जो किरदार 'शोले' में थे भी नहीं वह भी इसका हिस्सा थे।

    जैसे किशोर भानुशाली फिल्म में देवानंद बने, आनंद कुमार ने अनिल कपूर का किरदार निभाया, नवीन राठोर गोविंदा बने, एक्ट्रेस नरगिस ने गब्बर का किरदार अदा किया था। मूवी में सभी डुप्लीकेट किरदार नजर आए थे। इस फिल्म के गाने अनु मलिक ने कंपोज किए थे। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते है, तो ये आपको Youtube पर मिल जाएगी।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.