Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»पाकिस्तान में दिवाली से पहले हिंदू और सिख परिवारों पर सरकार की मेहरबानी, कैश सहायता का ऐलान किया गया…
    विदेश

    पाकिस्तान में दिवाली से पहले हिंदू और सिख परिवारों पर सरकार की मेहरबानी, कैश सहायता का ऐलान किया गया…

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान में दिवाली से पहले हिंदू और सिख परिवारों पर सरकार की मेहरबानी, कैश सहायता का ऐलान किया गया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में भी दिवाली को लेकर हिंदुओं में भारी उत्साह है।

    इसे देखते हुए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत सरकार ने दिवाली और गुरु नानक जयंती के मौके पर प्रत्येक सिख और हिंदू परिवारों को कैश की सहायता देने का ऐलान किया है।

    मरियम नवाज सरकार ने ऐलान किया कि वह त्योहार कार्ड जारी करेंगी और इस योजना के तहत परिवारों को नकद राशि दी जाएगी।

    सरकार ने हर परिवार को 10 हजार पाकिस्तानी रुपए देने का ऐलान किया है। कुल 2200 परिवारों को यह राशि दी जाएगी।

    पाकिस्तान की पंजाब सरकार प्रांत में प्रत्येक सिख व हिंदू परिवार को एक ‘त्योहार कार्ड’ जारी करेगी, जिसके तहत गुरु नानक जंयती और दीपावली के मौके पर उन्हें 10,000 पाकिस्तानी रुपये दिये जाएंगे।

    अधिकारियों ने बताया कि गुरु नानक देव की 555वीं जयंती मनाने के लिए अगले महीने आने वाले विदेशी तीर्थयात्रियों के वास्ते विशेष व्यवस्था की गई है।

    पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ‘हमारे हिंदू और सिख भाइयों’ को त्यौहार कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें।

    उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने 2,200 सिख और हिंदू परिवारों के लिए ‘त्यौहार कार्ड’ जारी करने की मंजूरी दी है। इस वर्ष से इन 2,200 परिवारों को त्यौहार कार्ड के तहत ये धनराशि प्रत्येक वर्ष दी जाएगी।

    ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के अतिरिक्त सचिव सैफुल्लाह खोखर ने बताया कि विदेशी तीर्थयात्रियों को वीजा जारी करने की सुविधा के लिए एक वीजा स्वचालन प्रणाली शुरू की गई है, जिसमें भारत से 3,000 से अधिक और अन्य देशों से आने वाले 1,000 सिख तीर्थयात्री शामिल हैं।

    इन सभी श्रद्धालुओं के अगले महीने गुरु नानक देव की 555वीं जयंती मनाने के लिए यहां आने की संभावना है।

    उन्होंने बताया कि अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के अलावा सिख तीर्थयात्रियों के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की जा रही है।

    इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड के 100 सुरक्षा गार्डों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    खोखर ने बताया, “तीर्थयात्रियों के स्वागत में कोई कसर न रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं पर बारीकी से निगरानी की जाएगी।’’

    उन्होंने बताया कि भारत से सिख तीर्थयात्रियों के 14 नवंबर को वाघा सीमा के माध्यम से पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है।

    The post पाकिस्तान में दिवाली से पहले हिंदू और सिख परिवारों पर सरकार की मेहरबानी, कैश सहायता का ऐलान किया गया… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.