Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»तुर्किये ने आतंकी हमले के प्रतिशोध में दो इस्लामिक देशों पर बमबारी की, इन पर है संदेह…
    विदेश

    तुर्किये ने आतंकी हमले के प्रतिशोध में दो इस्लामिक देशों पर बमबारी की, इन पर है संदेह…

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तुर्किये ने आतंकी हमले के प्रतिशोध में दो इस्लामिक देशों पर बमबारी की, इन पर है संदेह…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तुर्किये ने राजधानी अंकारा में बुधवार को हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में दो पड़ोसी इस्लामिक देशों को निशाना बनाया है।

    तुर्किये ने पड़ोसी देशों सीरिया और इराक में जमकर एयर स्ट्राइक की हैं, जिनमें दो आतंकवादियों के मारे जाने की बात कही जा रही है।

    तुर्किये के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एयर स्ट्राइक्स में कुल 30 आतंकी ठिकानों को खत्म किया गया है।

    तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने एयरोस्पेस कंपनी TUSAS पर हमले की पुष्टि की है और कहा कि इसमें 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं।

    उन्होंने अटैक की जानकारी देते हुए कहा था कि इसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके कुछ देर बाद ही तुर्की ने सीरिया और इराक पर हमले शुरू कर दिए। तुर्किये में हुए आतंकी हमले की अब तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन उसे संदेह था कि यह काम इराक और सीरिया में सक्रिय कुर्द दहशतगर्दों ने किया है।

    ऐसे में उनसे निपटने के लिए तुर्किये ने हवाई हमले शुरू कर दिए। एयरोस्पेस कंपनी पर किया गया हमला इसलिए भी अहम है क्योंकि वहां अकसर विदेशी नेता एवं अधिकारी भी विजिट करते हैं।

    बीते सप्ताह ही यहां यूक्रेन के शीर्ष राजनयिक पहुंचे थे। इस कंपनी की तुर्किये के रक्षा विभाग में बड़ी प्रतिष्ठा है। तुर्किये का पहला युद्धक एयरक्राफ्ट KAAN इसी ने तैयार किया था।

    इसके अलावा भी कई अहम प्रोजेक्ट्स यह कंपनी कर रही है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं।

    अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि तुर्किये में हुए इस हमले के पीछे कौन हो सकता है, लेकिन संदेह कुर्दिश आतंकियों पर ही है। कुर्दिश आतंकवादियों, इस्लामिक स्टेट समूह और वाम चरमपंथियों ने अतीत में देश में हमले किए हैं।

    हमले की सुरक्षा कैमरे से ली गई तस्वीरें टेलीविजन पर प्रसारित की गईं हैं। इसमें सादे कपड़े पहना एक व्यक्ति एक बैग लिए हुए और एक असॉल्ट राइफल पकड़े हुए दिख रहा है।

    तुर्किये के मीडिया ने कहा कि एक महिला सहित तीन हमलावर एक टैक्सी में परिसर के प्रवेश द्वार पर पहुंचे। हमलावरों ने हमला करने के लिए हथियार लिया हुआ था।

    उन्होंने टैक्सी के पास में एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और वे परिसर में घुस गए।

    डीएचए समाचार एजेंसी और अन्य मीडिया ने बताया कि तुर्किये के सुरक्षा बलों के घटनास्थल पर आने के बाद गोलियां चलने की कई आवाजें सुनी गईं। परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ते देखे गए।

    The post तुर्किये ने आतंकी हमले के प्रतिशोध में दो इस्लामिक देशों पर बमबारी की, इन पर है संदेह… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.