Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली की सड़कों पर 5 गुना अनफिट बैटरी रिक्शा, क्या प्रशासन केवल हादसे का इंतजार कर रहा है?
    राज्य

    दिल्ली की सड़कों पर 5 गुना अनफिट बैटरी रिक्शा, क्या प्रशासन केवल हादसे का इंतजार कर रहा है?

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली की सड़कों पर 5 गुना अनफिट बैटरी रिक्शा, क्या प्रशासन केवल हादसे का इंतजार कर रहा है?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली I दिल्ली त्रिलोकपुरी के रहने वाले सुरेश 2014 से ई-रिक्शा चला रहे हैं. इससे पहले वो पैडल रिक्शा चलाते थे. दिलीप दिन में पार्ट टाइम ई-रिक्शा चलाते हैं और एक दिन में 500 से 800 रुपए तक कमा लेते हैं. वह बताते हैं कि उन्होंने सेकंड हैंड ई-रिक्शा 80 हजार रुपए में खरीदा था. इससे उन्हें काफी फायदा हो रहा है. सुरेश कहते हैं कि ई-रिक्शा चलाने से उनका जीवन आसान हुआ है. रोज़ाना डेढ़ सौ रुपए की लागत लगती है बैटरी चार्जिंग में और कमाई 800 से 1000 रुपए तक हो जाती है. पहले दिनभर खटना पड़ता था, तब जाकर गुजारे लायक मिल पाता था. ई-रिक्शा ऑनर को ही नहीं सवारियों को भी बहुत आराम है. मयूर विहार में रहने वाली नेहा को पहले ऑटो वालों को मेट्रो स्टेशन तक ड्रॉप करने के 50 रूपए देने पड़ते थे लेकिन अब वो बस दस रुपए में स्टेशन पहुंच जाती हैं.

    2012 में यूपीए सरकार के समय से शुरू हुआ सफर
    भारत में ई-रिक्शा 2012 में यूपीए की सरकार के समय में आया जब ऑस्कर फर्नांडिस सड़क-परिवहन मंत्री थे. उससे पहले केवल पैडल रिक्शा ही चलता था. सर्दी हो, गर्मी हो या बरसात 50 रुपए किराए पर रिक्शा लेकर चलाने वाला बमुश्किल 200-300 रूपए कमा पाता था. 2012 में ई-रिक्शा आया, लेकिन साल 2013 में एक दो एक्सीडेंट हुए, जिसकी वजह से दिल्ली हाई कोर्ट ने बैन कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने भी बैन कर दिया क्योंकि तब तक कोई पॉलिसी नहीं थी. ये तय नहीं किया गया था कि इसे ऑथराइज्ड व्हीकल में रखा जाएगा या पैडल रिक्शा में रखा जाएगा. इलेक्ट्रिकल व्हीकल की कोई पॉलिसी उस समय नहीं थी. 2014 में जब एनडीए की सरकार बनी, नितिन गडकरी परिवहन मंत्री बनें तो जून 2014 में उन्होंने इसकी पॉलिसी बनाई गई.

    मैन्युफैक्चरर्स की अनियमितता पर सवाल
    इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी राजीव तुली कहते हैं कि यहां पर प्रोडक्ट पहले आया और पॉलिसी बाद में आई, कुछ मैन्युफैक्चरर ने अप्रूव करा लिया, जबकि उससे पहले बहुत सारे मैन्युफैक्चरर अनअप्रूव्ड ई-रिक्शा अब तक भी बेच रहे हैं. सरकार अपने रूल को इंप्लीमेंट नहीं करवा पाई, क्योंकि नियम केंद्र सरकार ने बनाए और कई राज्यों ने इसे ठीक से लागू नहीं किया. ये नियम कॉन्करेंट लिस्ट में था. कॉन्करेंट लिस्ट वो होती है, जिसमें कानून बनाने का अधिकार राज्य और केंद्र दोनों को होता है. स्टेट के पास ये ऑप्शन होता है कि वो सेंटर गर्वमेंट के नियम को जस का तस लागू कर दें या राज्य के हिसाब से उसमें कुछ बदलाव करें.

    पैडल रिक्शा की ठेकेदारी को समाप्त करना
    दरअसल बैटरी रिक्शा इसलिए लाया गया ताकि मैन टू मैन पुलिंग वाला पैडल रिक्शा बंद हो, जो ठेकेदारी पर चलता है. उसे ऑनरशिप में चलाया जाए. इस वजह से सरकार ने ई-रिक्शा को मुद्रा लोन में भी शामिल करवा दिया. कुछ राज्यों ने केंद्र सरकार के इस नियम को अपने राज्य में इंप्लीमेंट कराया, कुछ राज्यों ने चालक ही मालिक वाला नियम नहीं लगाया. इसकी वजह से कुछ जगहों पर ठेकेदारी अभी भी चल रही है. दिल्ली में अगर कोई ई-रिक्शा खरीदता है तो उसके नाम पर केवल एक ही ई-रिक्शा रजिस्टर हो सकता है. इसके साथ रिक्शा चालक का लर्निंग लाइसेंस बनेगा और उसके बाद परमानेंट लाइसेंस बनेगा. जब ये CMVR रूल में आ गया तो इसका रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है और इसका इंश्योरेंस भी होने लगा. जिन कंपनियों ने CMVR के रूल के हिसाब से ई रिक्शा बनाया है, उन्हीं का रजिस्ट्रेशन होता है. जब सरकार की पांच एजेंसियों में से किसी से भी ई-रिक्शा अप्रूव हो जाता है तो फिर वो ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर उस कंपनी का ई-रिक्शा दिखने लगता है. इसके बाद देशभर में आप कहीं भी अपना ई-रिक्शा बेचकर उसे रजिस्टर कर सकते हो.

    बिना नंबर प्लेट के बैटरी रिक्शा
    आप लोग जब सड़क पर बैटरी रिक्शा देखते हैं तो कई बिना नंबरप्लेट के दिखाई देते हैं. कीर्ति नंगर मेट्रो स्टेशन पर ई-रिक्शों की बेतरतीब भीड़ से परेशान भावना कहती हैं कि सरकार को अनअप्रूव्ड और अनफिट ई -रिक्शों पर एक्शन लेना होगा. राजीव तुली जो खुद बैटरी रिक्हशा मैन्युफ्रैक्चरर हैं कहते हैं कि जब ई-रिक्शा पर सवाल उठाते हैं तो हमारी छवि भी खराब होती है. हमने देश के कई आरटीओ और कई ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को लेटर लिखकर उनसे अप्रूव्ड और अनअप्रूव्ड ई-रिक्शा का डाटा मांगा हैं, लेकिन इसका सही डाटा आरटीओ के पास भी नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा के लिए जो नियम बनाएं, उसे बहुत सारे आरटीओ और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर्स ने समझा ही नहीं. इसके लिए कई राज्य सरकारें लाइसेंस ही नहीं मांगती हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर…..

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.