Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs NZ : KL राहुल को पुणे टेस्ट से बाहर रखा गया, चयनकर्ताओं ने किया बड़ा फैसला
    खेल

    IND vs NZ : KL राहुल को पुणे टेस्ट से बाहर रखा गया, चयनकर्ताओं ने किया बड़ा फैसला

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs NZ : KL राहुल को पुणे टेस्ट से बाहर रखा गया, चयनकर्ताओं ने किया बड़ा फैसला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय टीम में जिस खिलाड़ी को मिडिल ऑर्डर में खेलते देखने की उम्‍मीद थी, वो ड्रिंक्‍स ब्रेक में खिलाड़‍ियों को पानी पिलाता हुआ नजर आ रहा है। हम बात कर रहे हैं केएल राहुल की, जिसे टीम इंडिया ने पुणे में चल रहे दूसरे टेस्‍ट में बाहर बैठाने का बोल्‍ड फैसला लिया।

    भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेले गए पहले मैच में 9 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। मेजबान टीम अब सीरीज में वापसी के लिए दूसरे टेस्‍ट में पूरा जोर लगाते हुए नजर आएगी, जिसके लिए टीम ने प्‍लेइंग 11 में तीन बदलाव भी किए हैं।

    भारत ने किए तीन बदलाव

    भारतीय टीम ने दूसरे टेस्‍ट के लिए केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्‍मद सिराज को बाहर बिठाकर शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आकाशदीप को शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट फैंस को सबसे ज्‍यादा हैरानी केएल राहुल के बाहर बैठने पर हो रही है, जिन्‍हें हेड कोच गौतम गंभीर का समर्थन प्राप्‍त था। गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि टीम प्रबंधन का केएल राहुल को पूरा साथ मिलेगा।

    केएल राहुल का पहले टेस्‍ट में बल्‍ले से प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे जबकि दूसरी पारी में महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। केएल राहुल पिछले कुछ समय में बड़ा स्‍कोर बनाने में असफल रहे, जो उनके बाहर होने की प्रमुख वजह बना। हालांकि, टीम से उम्‍मीद थी कि राहुल को एक और मौका मिलेगा।

    गंभीर ने क्‍या कहा था

    पता हो कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपने खिलाड़‍ियों का समर्थन करने के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, ''आप सोशल मीडिया की आवाज या विशेषज्ञों के कहे अनुसार खिलाड़ी को नहीं चुनते हैं। टीम का विश्‍वास और लीडरशिप ग्रुप का भरोसा मायने रखता है। खिलाड़ी को एक या दो पारी नहीं बल्कि समय को देखते हुए जज किया जाता है।''

    रोहित शर्मा ने क्‍या कहा

    भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय कहा कि राहुल को बाहर करना मुश्किल फैसला था, लेकिन जरूरी भी था। उन्‍होंने टॉस के समय कहा, ''हम भी पहले बल्‍लेबाजी करना पसंद करते, लेकिन हम तैयार हैं। स्थिति चाहे जैसी भी हो, हमें बेंगलुरु से बेहतर खेलने की जरुरत है। पिछली बार ज्‍यादा रन बोर्ड पर नहीं होने का हमने खामियाजा भुगता, लेकिन हमें वापसी का पूरा विश्‍वास है।''

    देखना दिलचस्‍प होगा कि राहुल की जगह शुभमन गिल का चयन कितना सफल होने वाला है। शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट का भविष्‍य माना जाता है और भारतीय टीम को सीरीज बराबर करने के लिए युवा बैटर से बड़ी पारी की उम्‍मीद रहेगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.