Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र की हर सरकारी बिल्डिंग पर लगेगा सोलर पावर प्लांट
    मध्यप्रदेश

    मप्र की हर सरकारी बिल्डिंग पर लगेगा सोलर पावर प्लांट

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र की हर सरकारी बिल्डिंग पर लगेगा सोलर पावर प्लांट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मप्र के स्कूल,कॉलेज,अस्पतालों से लेकर कलेक्टर, एसपी ऑफिस और भोपाल में मंत्रालय सोलर एनर्जी से संचालित होंगे। इसके लिए रिन्यूएबल एनर्जी डिपार्टमेंट काम कर रहा है। मप्र के नव-करणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने भोपाल में अपने सरकारी आवास पर मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी।

    मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि अभी मध्य प्रदेश में सोलर एनर्जी से 7000 मेगावॉट तक उत्पादन हो रहा है। 8000 मेगावॉट और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच करार हुआ है। जिसमें हम 8000 मेगावॉट सोलर एनर्जी प्रोडक्शन का प्लान कर रहे हैं। छह-छह महीनों के अंतराल से मप्र और उत्तर प्रदेश दोनों राज्य इस ऊर्जा का उपयोग करेंगे।

    इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी के लिए भी करेंगे प्रयास

    मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि 2028 तक हम 20000 मेगावॉट सोलर एनर्जी प्रोडक्शन के टारगेट को पाने का प्रयास कर रहे हैं। नव करणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश अग्रणी बने इसके लिए मुख्यमंत्री जी लगातार प्रयास कर रहे हैं। ईवी(इलेक्ट्रिक व्हीकल) पर सब्सिडी देने के प्रस्ताव पर मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री जी की सलाह से इस पर भी गंभीरता से मंथन कर इस ओर भी आगे बढ़ेंगे।

    चंबल के बीहड़ में सोलर प्लांट लगाने के प्रयास

    नव करणीय ऊर्जा मंत्री ने कहा- मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में बीहड़ की जमीन है। हम उसमें लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि किसी तरीके से सोलर प्लांट वहां स्थापित हो। लेकिन बीहड़ में थोड़ी सी टेक्निकल परेशानी है। उसको दूर करने की दिशा में काम कर रहे हैं। बहुत जल्दी भिंड में भी जगह चिह्नित हो जाएगी और बीहड़ क्षेत्र में सोलर प्लांट लगेंगे।

    ओंकारेश्वर के फ्लोटिंग सोलर प्लांट में एक कील भी विदेशी नहीं

    मंत्री शुक्ला ने कहा कि ओंकारेश्वर का फ्लोटिंग सोलर प्लांट पूरी तरह से स्वदेशी है। इसकी पूरी मैन्युफैक्चरिंग इंदौर में हुई है। जब आइटम स्वदेशी होगा तो रेट में कमी आएगी। मंत्री ने कहा- मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ओंकारेश्वर का फ्लोटिंग सोलर प्लांट पूर्ण रूप से स्वदेशी है। उसमें एक कील भी विदेश की नहीं लगी है। यह हमारे लिए गौरव की बात है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़…..

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़…..

    September 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.