Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»ऑनलाइन नौकरी देकर जालसाजो ने युवक से ठगे साढ़े छह लाख
    मध्यप्रदेश

    ऑनलाइन नौकरी देकर जालसाजो ने युवक से ठगे साढ़े छह लाख

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑनलाइन नौकरी देकर जालसाजो ने युवक से ठगे साढ़े छह लाख
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नौकरी देने के बहाने युवक से लाखो की ठगी करने वाले अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रातीबड़ में स्थित ग्राम गोरा गांव में रहने वाले फरियादी अरविंद कुमार पटेल पिता राजभान पटेल ने अगस्त माह में लिखित शिकायत करते हुए बताया 6 अगस्त को उसके पास इंस्टाग्राम में जॉब के जरिए लिंक आई थी। उस पर क्लिक करने पर एक मोबाइल नंबर पर चैटिंग हुई। अज्ञात ठगो ने उसको टेलीग्राम एप डाउनलोड कराने के बाद टारगेट पूरा करने पर रोजाना एक से पांच हजार की कमाने का झांसा दिया। उनके जाल में फंसे अरविंद ने काम करना शुरु कर दिया। बाद में उसे श्रृद्धा दिनेशभाई आईडी से जोड़ा गया था। इतना ही नहीं नौकरी देने से पहले उसका तीन बार इंटरव्यू भी लिया गया। उसको एक ग्रुप में जोड़ा था जिसमें उसको कमेंट करना होता था। हर कमेंट पर कंपनी ने दस रुपए का भुगतान करने का झांसा दिया था। उसे कंपनी की तरफ से पहली बार 123 रुपए दिए गए थे। इसके बाद दूसरे ग्रुप में जुड़ने पर हर रोज मिलने वाले 20 टास्क को पूरा करने पर प्रति कमेंट 30 रुपए का लालच दिया गया।

    यह सभी वीडियो टास्क थे, जिसको पूरा करने पर उसने श्रद्धा को उसकी स्क्रीन शॉट भेजी। इसके बाद उसे एक हजार रुपए खाते में जमा कराकर 30 फीसदी कमीशन का वाला टारगेट मिला। उसमें उसे 1300 रुपए कमीशन दिया गया। बाद में अगला टारगेट पूरा करने पर कंपनी ने फिर 3,900 रुपए का भुगतान कर दिया। आखिर में अगले टारगेट के लिए उससे 3 हजार रुपए जमा कराए गए और उसे कोड देते हुए ज्वाइन करने के लिए 11,889 रुपए जमा कराने को कहा गया। टास्क पूरा करने के पहले गारंटी के नाम पर कंपनी ने उससे 31,889 रुपए भी जमा करा लिये। बाद में पैमेंट के समय ठगो ने उससे कहा कि उसका खाता फ्रीज हो गया है। उसे अनाफ्रीज कराने के लिए 50 हजार रुपए देना होगें तब उसे पहले से लेकर अभी तक की सारी जमा रकम वापस मिल जाएगी।

    रकम जमा करने के बाद उसे बताया गया कि उसका एकाउंट अभी भी फ्रीज है, और उससे दो किस्त में 50- 50 हजार रुपए ले लिये गये। इसके बाद जालसाजो ने उसका क्रेडिट स्कोर खराब बताते हुए उसे बहाल करने के लिए एक लाख रुपए देने को कहा। यह रकम भी उसने जमा कर दी। इसके बाद कई अन्य बहानों से उससे लाखो की रकम ऐंठी गई। इसके बाद फरियादी को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की गई है। तब वह पुलिस के पास पहुंचा। दो महीनो की जॉच के बाद क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन खातों और मोबाइल नंबरो की की पड़ताल कर रही है, जिनमें रकम भेजी गई और जिन मोबाइल से उसके पास मैसेज भेजे गये थे। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़…..

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़…..

    September 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.