Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सड़कों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में होगा
    मध्यप्रदेश

    सड़कों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में होगा

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सड़कों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में होगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि सड़कों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में होगा। वर्षाकाल के चलते रूके निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों और निम्न गुणवत्ता का कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। गौर ने यह बात बुधवार को गोविंदपुरा क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों के निरीक्षण के दौरान कही।

    राज्य मंत्री गौर ने कहा कि अपने क्षेत्र में बन रहीं सड़कों की गुणवत्ता पर पार्षद पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिक भी क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता का ध्यान रखें। सड़कों की गुणवत्ता में कोई कमी नजर आये तो इसकी जानकारी दे। आम लोगों की दी गई जानकारी पर तुरंत जाँच होगी और कमी पाए जाने पर सड़क निर्माण एजेन्सी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। सड़कों की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जायेगा।

    राज्य मंत्री गौर ने कहा कि वर्तमान और भविष्य की यातायात की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़कों को चौड़ा करने का कार्य भी किया जा रहा है। सड़कों के निर्माण में आ रही समस्याओं और बाधाओं को दूर करने के लिए वह स्पॉट इंस्पेक्शन कर रहीं है। समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 11 मील बायपास को जोड़ने वाले खजूरीकला मार्ग के निर्माण में शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सड़क का निर्माण अभी जारी है और एजेन्सी को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करने के लिए कहा गया है।

    राज्य मंत्री गौर ने डीआरएम कार्यालय से एमजीएम स्कूल मार्ग की फोरलेन सड़क के निर्माण में एमजीएम स्कूल के पास कार्य की धीमी गति होने पर अप्रसन्नता प्रकट की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे अगले 15 दिन में एमजीएम स्कूल के आसपास के सड़क निर्माण को पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्कूल के पास सड़क निर्माण कार्य करते समय बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए अंडर पास बनवाए और सड़क निर्माण कार्य बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर करें। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और सड़क निर्माण एजेन्सी के अधिकारियों से मौके पर चर्चा की।

    राज्य मंत्री गौर ने कहा कि सड़क के बीचों-बीच लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को सड़क के किनारे शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कंचन नगर से पूर्वांचल (अवधपुरी) मार्ग के बीचों-बीच आ रहे इलेक्ट्रिक पोल और इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर को किनारे पर शिफ्ट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शिफ्टिंग कार्यों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि सड़क निर्माण में विलंब नहीं हो। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए है। नागरिकों को इसमें सहयोग करना चाहिए। राज्य मंत्री गौर ने ट्रांसपोर्ट नगर से आनंद नगर मार्ग और जे.के. रोड के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जे.के. रोड का निर्माण कार्य दिसम्बर अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

    राज्य मंत्री गौर के सड़कों के निरीक्षण के दौरान पार्षद मधु शिवनानी, ममता विश्वकर्मा, छाया ठाकुर, उर्मिला मौर्य, व्ही. शक्तिराव, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग संजय मस्के, एसडीएम एमपी नगर, एल.के. खरे सहित अन्य संबंधित विभागों और निर्माण एजेन्सियों के अधिकारी साथ थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

    October 24, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

    October 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

    October 24, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

    October 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.