Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इज्तिमा के पहले दिन होंगे निकाह, फॉर्म मसाजिद कमेटी में होंगे जमा, जानिए क्या है व्यवस्था
    मध्यप्रदेश

    इज्तिमा के पहले दिन होंगे निकाह, फॉर्म मसाजिद कमेटी में होंगे जमा, जानिए क्या है व्यवस्था

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इज्तिमा के पहले दिन होंगे निकाह, फॉर्म मसाजिद कमेटी में होंगे जमा, जानिए क्या है व्यवस्था
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।    इस्लामी तरीके और पैगंबर के बताए रास्तों के लिहाज से महंगी शादियों से किनारा करने की बात कही गई है। बड़े मजमे में लाखों लोगों की दुआओं के बीच निकाह की परम्परा को पूरा करने इस साल भी आलमी तबलीगी इज्तिमा के पंडाल में सामूहिक निकाह का आयोजन होगा। इज्तिमा आयोजन के पहले दिन 29 नवंबर को होने वाली इस प्रक्रिया के लिए मसाजिद कमेटी में जमा किए जाएंगे आलमी तबलीगी इज्तिमा के करीब 77 बरस के इतिहास में हर साल सामूहिक निकाह का रिवाज भी कायम है। देश विदेश से आए उलेमा और लाखों जमातियों की मौजूदगी में होने वाले इन निकाह में दुआओं के शामिल होने की मंशा भी शामिल होती है। आमतौर पर मुहल्ले के निकाहख्वाह या काजी अथवा मुफ्ती के हाथों होने वाली निकाह प्रक्रिया की बजाए तबलीगी जमात के बड़े बुजुर्गों के हाथों यह काम होना भी लोगों के लिए ललक का विषय होता है। 

    न सेहरा, न शहनाई

    इज्तिमा के दौरान होने वाले निकाह से सादगी भरी शादी का संदेश देना अहम होता है। बिना सेहरा, शहनाई या किसी तामझाम के दूल्हा इज्तिमागाह पहुंचते हैं। उनके परिजन साथ होते हैं। जबकि दुल्हन अपने घर से ही निकाहनामा पर दस्तखत की फॉर्मेलिटी पूरी कर देती हैं।

    ऐसी होगी प्रक्रिया

    इज्तिमा में निकाह करने वाले लोगों को अपने क्षेत्र के निकाहख्वाह से कागजी खानापूर्ति कराना होगी। इन दस्तावेजों को मसाजिद कमेटी दफ्तर में जमा करना होगा। इसके अलावा इन दस्तावेजों की एक प्रति तबलीगी जमात के मरकज मस्जिद शकूर खान पर जमा कराना होगा। गौरतलब है कि इज्तिमा के दौरान होने वाले निकाह की तादाद 500 तक पहुंच जाती है।

    29 से शुरुआत, 2 को दुआ

    आलमी तबलीगी इज्तिमा का आयोजन 4 दिन का होगा। जिसकी शुरुआत 29 नवंबर को होगी। उलेमाओं की तकरीरों वाले इस आयोजन के पहले दिन इज्तिमगाह पर जुमा की नमाज भी होगी, जिसमें लाखों नमाजी शामिल होंगे। इज्तिमा का समापन 2 दिसंबर को दुआ ए खास के साथ होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.