Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»PCC चीफ बोले- दिल्ली-मुंबई में 646 किलो पकड़ी हेरोइन शिवपुरी से पहुंची, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त
    मध्यप्रदेश

    PCC चीफ बोले- दिल्ली-मुंबई में 646 किलो पकड़ी हेरोइन शिवपुरी से पहुंची, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    PCC चीफ बोले- दिल्ली-मुंबई में 646 किलो पकड़ी हेरोइन शिवपुरी से पहुंची, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बाहरी एजेंसियां ड्रग्स के कारोबारियों का भंडाफोड़ कर करोड़ों रूपयों की ड्रग्स, हेरोईन और अन्य मादक पदार्थों का जखीरा पकड़कर मप्र सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था सवालिया निशान खड़ा कर रही है। वहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था माफियाओं के आगे नतमस्तक होकर और उन्हें सरंक्षण देकर धड़ल्ले से मादक पदार्थों को देश भर मे सप्लाई करने का काम करा रही है। पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की नाकामी आज फिर सामने आई है। दिल्ली-मुंबई में 646 किलो हेरोइन पकड़ी गई, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी से पूरे देश में सप्लाई हो रही थी। इस जब्ती ने फिर साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश में ड्रग्स माफिया का आतंक पूरे चरम पर है, और माफियाओं के आगे नतमस्तक प्रदेश की भाजपा सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल और नाकारा साबित हो रही है।

    बाहरी एजेंसियां ड्रग्स माफियाओं के नेटवर्क का कर रहीं भंडाफोड़

    पटवारी ने कहा कि बाहरी एजेंसियां आए दिन प्रदेश में ड्रग्स माफियाओं के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर रही हैं, कुछ दिन पूर्व सरकार की नाक के नीचे राजधानी भोपाल ही में 1800 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई और उसके बाद झाबुआ में 170 करोड़ की एमी ड्रग्स पकड़ी गई यह प्रदेश सरकार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। प्रदेश अराजकता की ओर बढ़ रहा है, नशीली वस्तुओं के सेवन से युवाओं का भविष्य बर्बादी की कगार पर हैं और महिलाओं और अबोध बालिकाओं की आवरू पर संकट छाया हुआ है। लेकिन मप्र सरकार अपनी झूठी शान दिखाने इंवेट में मस्त हैं।

    ड्रग्स माफिया पर कोई लगाम नहीं

    पटवारी ने कहा कि एक तरफ इनके एक मंत्री के करीबी ड्रग्स रैकेट में पकड़े जाते हैं, वहीं दूसरे मंत्री मंच से कहते हैं, ‘‘मुझे अच्छी तरह पता है कि यह ड्रग्स कहां बनता है और कहां बिकता है। फिर भी हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी इन ड्रग्स माफिया पर कोई लगाम नहीं लगा पा रहे हैं इससे साफ है कि सरकार की ड्रग्स माफिया के साथ सांठगांठ उजागर हो रही है।

    मध्य प्रदेश पूरे देश में नशे की सप्लाई का केंद्र

    पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, अब मध्य प्रदेश पूरे देश में नशे की सप्लाई का केंद्र बन रहा है, और आपकी सरकार और आपका गृह मंत्रालय पूरी तरह आँखें मूंदकर बैठा है। मुख्यमत्रंी जी आपकी सरकार ने हर घर रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आपकी सरकार हर घर में सिर्फ नशा पहुंचाने का काम का रही है। मुख्यमंत्री जी बताये आखिर प्रदेश के बच्चों को, युवाओं को किस बात की सजा मिल रही है? पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश अवैध ड्रग्स कारोबार का केंद्र बन गया है। ईडी द्वारा पकड़े गए रैकेट में एक बार फिर इस बात की पुष्टि हुई है कि ईरान, अफगानिस्तान से आने वाली ड्रग्स का भंडारण शिवपुरी के गोदाम में रखा जाता था। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में ‘उड़ता मध्यप्रदेश’ बनते प्रदेश को अब मजबूत गृह मंत्री की आवश्यकता है?

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : बंसल

    June 16, 2026

    नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

    June 16, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

    June 16, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण परिवारों की तस्वीर, 84 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का आशियाना…..

    June 16, 2026

    भाटापारा में गौरव का दिन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण….

    June 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : बंसल

    June 16, 2026

    नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

    June 16, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

    June 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.