Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»हुंडई की लिस्टिंग के दूसरे दिन शेयरों में तूफानी तेजी, निवेशकों की खुशी का ठिकाना नहीं
    व्यापार

    हुंडई की लिस्टिंग के दूसरे दिन शेयरों में तूफानी तेजी, निवेशकों की खुशी का ठिकाना नहीं

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हुंडई की लिस्टिंग के दूसरे दिन शेयरों में तूफानी तेजी, निवेशकों की खुशी का ठिकाना नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) के आईपीओ की शेयर मार्केट में लिस्टिंग काफी फीकी रही थी। लेकिन, इसमें दूसरे दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला। यह दिन में कारोबार के दौरान एनएसई पर 6 फीसदी बढ़कर 1,928.90 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके आईपीओ ने निवेशकों को काफी निराश किया था।

    सात फीसदी टूटा था शेयर

    दक्षिण कोरियाई ऑटो मेकर हुंडई की भारतीय यूनिट मंगलवार (22 अक्टूबर) को शेयर मार्केट में लिस्ट हुई थी। इसका आईपीओ 1,960 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था, लेकिन यह पहले दिन 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। इसने एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपये के इश्यू को पीछे छोड़ा। हालांकि, यह भी ज्यादातर बड़े आईपीओ की तरह निवेशकों को मुनाफा देने में नाकाम रही। 

    महंगा था हुंडई का प्राइस बैंड?

    हुंडई के आईपीओ को निवेशकों की काफी ठंडी प्रतिक्रिया मिली। 27,870 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री का मूल्य बैंड 1,865-1,960 रुपये प्रति शेयर था। शेयर बाजार के जानकारों का मानना था कि प्राइस बैंड काफी ज्यादा है और इसमें निवेशकों के लिए निकट अवधि में ज्यादा पैसे बनाने की गुंजाइश नहीं है।

    साथ ही, हुंडई के आईपीओ का GMP भी काफी गिर गया था। एक वक्त तो यह नेगेटिव में चला गया था। लेकिन, बाद में रिकवर करके हरे निशान में आया। इससे भी देश के सबसे बड़े आईपीओ को लेकर निवेशकों का उत्साह फीका पड़ गया।

    OFS से भी उत्साह हुआ मंदा

    हुंडई का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल था। इसका मतलब कि इस आईपीओ से सारा पैसा हुंडई की प्रमोटर कंपनी को मिला और इसे भारत में हुंडई के कारोबार को बढ़ाने पर नहीं खर्च किया जाएगा। इससे भी निवेशकों का उत्साह मंदा हुआ। इसमें आईपीओ में प्रमोटर हुंडई मोटर कंपनी (एचएमसी) ने 14,21,94,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री की, जिसमें कोई नया इश्यू शामिल नहीं था।

    लंबे इंतजार के बाद आया IPO

    हुंडई दो दशक में आईपीओ लाने वाली पहली कार निर्माता है। इससे पहले जापानी ऑटो मेकर मारुति सुजुकी 2003 में अपना आईपीओ लाई थी। हुंडई ने में भारत में अपना कारोबार शुरू किया। यह फिलहाल अलग-अलग सेगमेंट में में 13 मॉडल बेचती है। यह मारुति सुजुकी के बाद देश में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है।

     

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.