Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»हिंदू युवती का कोर्ट में खुलासा, अंसारी के खिलाफ प्रदर्शन, मां ने कहा मेरे साथ भी किया दुष्कर्म
    मध्यप्रदेश

    हिंदू युवती का कोर्ट में खुलासा, अंसारी के खिलाफ प्रदर्शन, मां ने कहा मेरे साथ भी किया दुष्कर्म

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिंदू युवती का कोर्ट में खुलासा, अंसारी के खिलाफ प्रदर्शन, मां ने कहा मेरे साथ भी किया दुष्कर्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर ।   इंदौर में मंगलवार को राठौर समाज के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में 'बलात्कारी पर FIR हो', 'नारी के सम्मान में हम सब मैदान में' जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। राठौर समाज का मुख्य मांग यह थी कि हसनैन अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज की जाए। सकल पंच राठौर समाज के प्रतिनिधि मनोज राठौर ने बताया कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है, जिसमें एक युवती न्याय की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले इस मामले में हातोद थाने में शिकायत दी गई थी और ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने आश्वासन दिया था कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिसके कारण समाजजन धरना देने पर मजबूर हुए हैं। मनोज राठौर ने यह भी आरोप लगाया कि हसनैन अंसारी के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए, क्योंकि उनकी बेटी उस युवक के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी के कब्जे में होता है, तो वह मजबूरी में उसके पक्ष में ही बयान देगा। समाज की मांग है कि युवती को सामने लाकर उसकी स्थिति का सत्यापन किया जाए। राठौर समाज ने यह भी कहा कि वह तब तक किसी बयान को मान्यता नहीं देंगे, जब तक कि युवती उनके सामने आकर बयान नहीं देती। समाज का मानना है कि बेटी की सुरक्षा और न्याय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द कदम उठाना चाहिए ताकि समाज को संतोषजनक जवाब मिल सके।

    युवती की मां ने भी लगाया दुष्कर्म का आरोप

    युवती की मां ने भी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मां ने कहा कि युवक बेटी के फोटो वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। उसने मेरा भी दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत की है और दुष्कर्म का केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

    क्या है मामला

    इंदौर की एक युवती, जो हसनैन अंसारी (29) के साथ एक प्राइवेट जॉब में काम करती थी, को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते हैं। 16 अक्टूबर को युवती के परिवार वालों को एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था कि वह हसनैन के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करने जा रही है। इस पत्र के मिलते ही युवती के भाई ने इंदौर के राउ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती के भाई का कहना है कि 4 अक्टूबर को उसने परिवार को बताया था कि उसे भोपाल की एक कंपनी में नौकरी मिल गई है और वह वहां काम करने जा रही है। हालांकि, 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे के बाद उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया, जिससे परिवार चिंतित हो गया। भाई का दावा है कि यह मामला "लव जिहाद" की तरफ जा रहा है। उनका मानना है कि युवती किसी दबाव में आकर यह सब कर रही है, खासकर तब जब उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। परिवार का आरोप है कि हसनैन अंसारी और उसका परिवार इस मामले में शामिल है। युवती के भाई के अनुसार, 15 अक्टूबर को हसनैन का पूरा परिवार अचानक घर में ताला लगाकर गायब हो गया। भाई का आरोप है कि हसनैन के परिवार ने भी उनकी बहन को गायब करने में भूमिका निभाई है। परिजन इस बात पर अडिग हैं कि युवती को किसी दबाव में लाकर यह सब करवाया जा रहा है और वे चाहते हैं कि इस मामले की गहराई से जांच हो।

    युवती बोली यह मेरा निजी मामला

    जबलपुर के सिहोरा के हसनैन अंसारी से शादी का आवेदन देने वाली हिंदू युवती को हाईकोर्ट ने 15 दिन के लिए महिला संरक्षण गृह भेज दिया। कोई ने युवक को अपने घर जाने के लिए कहा। मामले में मंगलवार को अर्जेंट हियरिंग की गई। दोनों ने सुरक्षा की मांग की थी।  युवती के शादी के आवेदन के बाद से हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि यह उसका निजी मामला है। लोग जबरन दखल दे रहे हैं। यदि उसे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार वे संगठन होंगे जो इस मामले को तूल दे रहे हैं। दरअसल, युवती ने जबलपुर में अपर कलेक्टर को शादी के लिए आवेदन दिया है। शादी की तारीख 12 नवंबर तय हो चुकी है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

    October 24, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

    October 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

    October 24, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

    October 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.