Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़» ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन-तिलहन, मक्का, उद्यानिकी फसलों को बढावा
    छत्तीसगढ़

     ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन-तिलहन, मक्का, उद्यानिकी फसलों को बढावा

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन-तिलहन, मक्का, उद्यानिकी फसलों को बढावा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर ।  जिले में गतवर्ष 11978 हेक्टेयर में ग्रीष्म कालीन धान की खेती की गई थी। इस वर्ष धान का रकबा 6478 हेक्टेयर कम कर के अन्य फसल जैसे दलहन 4125 हेक्टेयर में, तिलहन 1062 हेक्टेयर में, मक्का 89 हेक्टेयर में, उद्यानिकी 717 हेक्टेयर में, गेंहू 451 हेक्टेयर इस प्रकार कुल 6478 हेक्टेयर में प्रतिस्थापन की कार्ययोजना ग्रामवार बनाई गई है। इस के लिए वर्षा आधारित स्थिति में धान के पश्चात उतेरा फसल के रूप में विभिन्न दलहनी फसल- तिवडा, चना, मसूर, बटरी, इत्यादि तिलहनी फसलों- अलसी, सरसों इत्यादि को उपयुक्त समय में पर्याप्त नमी की उपलब्धता में बुआई किया जाएं।

    जिन क्षेत्रो में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां पर रबी फसलों के लिए खेती की तैयारी अच्छे से करें। रबी के मौसम में मसूर, चना, मटर, सरसों, अलसी, कुसूम इत्यादि फसलों को खेतो को अच्छी तरह तैयार कर कतारों में बुआई करें। कृषक जिनके पास पर्याप्त सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वह खेत भलीभांति तैयार कर कतार में सिडड्रिल के माध्यम से गेहूं, मक्का, मटर, सरसों, सूर्यमूखी, आलू, प्याज एवं सब्जीयों की बुआई नवम्बर माह में पूर्ण कर लें तथा रागी फसल की बुआई जनवरी, फरवरी माह में किया जा सकता है। ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य लाभकारी फसलों के खेती के लिए प्रचार-प्रसार का व्यापक अभियान संचालित करने के साथ ही अन्य ग्रीष्म कालीन फसलों के बीजों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। साथ किसानों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। विकासखण्ड स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।

    प्रशिक्षण में निजी सिंचाई स्त्रोत वाले कृषकों अनिवार्य रूप शामिल किया जा रहा है। कृषको को समझाईस दी जा रही है कि ग्रीष्म कालीन धान की खेती करने से भू-जल स्तर वर्ष दर वर्ष नीचे जा रहा है, जिसके कारण गर्मी में ग्रामीणों क्षेत्रों में पेय जल समस्या उत्पन्न होती है। परिस्थिति भयवाह होने से पशुओं एवं मवेशियों के लिए भी पेय जल की समस्या हो रही है। अतः ग्रीष्म कालिन धान के बदले दहलन, तिलहन, मक्का उद्यानिकी फसल ले कर आसानी से लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026

    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…

    April 22, 2026

    पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण, नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत….

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.