Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»भारत-चीन के बीच रिश्तों में सुधार की उम्मीद, पुतिन बन रहे हैं शांतिदूत; BRICS सम्मेलन से आई सकारात्मक तस्वीर…
    विदेश

    भारत-चीन के बीच रिश्तों में सुधार की उम्मीद, पुतिन बन रहे हैं शांतिदूत; BRICS सम्मेलन से आई सकारात्मक तस्वीर…

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत-चीन के बीच रिश्तों में सुधार की उम्मीद, पुतिन बन रहे हैं शांतिदूत; BRICS सम्मेलन से आई सकारात्मक तस्वीर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस के कजान में ब्रिक्स (BRICS) देशों की बैठक हो रही है।

    इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डिनर का कार्यक्रम रखा। डिनर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुतिन और चीन के राषट्रपति शी जिनपिंग साथ-साथ दिखे।

    दुनिया के तीनों दिग्गज नेताओं के बीच संबंध काफी सौहार्दपूर्ण दिखे। आपको बता दें कि पीएम मोदी और शी जिनिपिंग की यह मुलाकात कई मायनों में खास है।

    गलवान घाटी की घटना के बाद दोनों देशों के बीच दूरी आ गई है। ब्रिक्स की बैठक से पहले इस समस्या का हल निकालने के लिए दोनों देश एक समझौते पर पहुंचे हैं।

    इस तस्वीर से चीन और रूस के बीच गहरे होते संबंधों को भी पता चल रहा है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। दोनों ही देश अमेरिका को नापसंद करते हैं।

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में एक दोस्ताना पल भी कैद हुआ जब व्लादिमीर पुतिन ने नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाकर और गले मिलकर उनका अभिवादन किया। इससे उनके करीबी रिश्ते का पता चलता है।

    आपको बता दें कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को कहा कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग बुधवार को रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

    यह दोनों देशों के बीच चार साल से चल रहे सैन्य गतिरोध को समाप्त करने में एक बड़ी सफलता है। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़प के बाद दोनों एशियाई दिग्गजों के बीच संबंध काफी खराब हो गए थे।

    ब्रिक्स गाला डिनर के दौरान पुतिन को पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठाया गया। यह तीनों देशों के बीच घनिष्ठ राजनयिक संबंधों की ओर बदलाव का संकेत देता है।

    मोदी और शी जिनपिंग की आखिरी बार सीमा गतिरोध शुरू होने से महीनों पहले अक्टूबर 2019 में मामल्लापुरम में बैठक हुई थी।

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 4 जुलाई को कजाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में और 25 जुलाई को लाओस में आसियान से संबंधित बैठकों के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की थी।

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी 12 सितंबर को सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स बैठक में वांग से मुलाकात की।

    The post भारत-चीन के बीच रिश्तों में सुधार की उम्मीद, पुतिन बन रहे हैं शांतिदूत; BRICS सम्मेलन से आई सकारात्मक तस्वीर… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री देवांगन ने पौने 37 करोड़ रूपए के जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का किया भूमिपूजन….

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 33 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण सत्र शुभारंभ में हुए शामिल…..

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.