Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs NZ: क्या सरफराज खान को मौका मिलेगा, KL राहुल का करियर दांव पर?
    खेल

    IND vs NZ: क्या सरफराज खान को मौका मिलेगा, KL राहुल का करियर दांव पर?

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs NZ: क्या सरफराज खान को मौका मिलेगा, KL राहुल का करियर दांव पर?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु मे 150 रन बनाने के बावजूद न्यूजीलैंड के विरुद्ध पुणे में गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान को अंतिम एकादश से बाहर किया जा सकता है। मंगलवार को टीम प्रबंधन ने संकेत दिए लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद कर्नाटक के इस बल्लेबाज को फिर मौका दिया जाएगा। पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलने वाले शुभमन गिल फिट होकर वापसी करेंगे, ऐसे में सरफराज या केएल में से किसी एक को ही टीम में जगह मिलनी है।

    लेकिन भारत के सहायक कोच रेयान डेन डोएशे ने कहा कि सरफराज ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन राहुल की फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। वह अच्छी मानसिक स्थिति में है। लेकिन निश्चित तौर पर हमें इस टेस्ट मैच के लिए सात बल्लेबाजों में से छह को टीम में फिट करना होगा।

    KL Rahul के लिए Sarfaraz Khan को बेंच पर बिठाया जाएगा?

    राहुल को टेस्ट प्रारूप से बाहर रखना मुश्किल है तथा मुख्य कोच गंभीर भी उन्हें पर्याप्त मौके देना चाहते हैं। यदि आप पिछले तीन महीनों को देखें जब से गौतम ने मुख्य कोच का पद संभाला है, वह राहुल को जितना संभव हो उतना मौके देना चाहते हैं। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने शून्य और 12 रन ही बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद वह टीम प्रबंधन की पसंद बने हुए हैं। यह पहली बार नहीं है जब केएल राहुल को प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज पर प्राथमिकता दी जा रही है।

    एशिया कप में जब केएल राहुल चोटिल थे, तब इशान किशन उनकी जगह टीम का हिस्सा थे और लगातार रन बना रहे थे। लेकिन जैसे ही राहुल फिट हुए, टीम प्रबंधन ने इशान को टीम से बाहर करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी इशान टीम से बाहर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। ये कोच गंभीर ही थे, जिन्होंने 2023 वनडे विश्व कप के दौरान केएल को चुने जाने पर सवाल खड़े किए थे।

    गंभीर ने कहा था कि जब इशान अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें मौके मिलने चाहिए, लेकिन कोच बनते ही गंभीर भी राहुल को लगातार मौका दे रहे हैं। बांग्लादेश के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में भी सरफराज की जगह केएल को प्राथमिक दी गई थी।

    लगातार खामोश है बल्ला

    राहुल के बल्ले से पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट शतक आया था। उसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में 68 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी पारियों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। उनके अंतिम 10 टेस्ट मैचों की बात करें तो बांग्लादेश के विरुद्ध 2022 में पहले टेस्ट में 22 और 22 रन बनाए थे। दूसरे मुकाबलें में 10 और 12 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले टेस्ट में 20 रन, वहीं दूसरे टेस्ट में 17 और एक रन बनाए थे।

    दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पहले मैच में 101 और चार रन बनाए थे। टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबलें में उनके बल्ले से आठ रन आए थे। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में हुई सीरीज में पहले मुकाबलें में उन्होंने 16 और 22 रनों की पारी खेली थी। दूसरे टेस्ट मुकाबलें की पहली पारी में उन्होंने 68 रन बनाए थे वहीं दूसरी में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.