Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»लेबनान की स्थिति गाजा जैसी, इज़राइल हर दिन कर रहा है हमले; 30 दिनों में मौत का आंकड़ा 1600 के पार…
    विदेश

    लेबनान की स्थिति गाजा जैसी, इज़राइल हर दिन कर रहा है हमले; 30 दिनों में मौत का आंकड़ा 1600 के पार…

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा में हमास की कमर तोड़ने के बाद इजरायली सेना हिजबुल्लाह के गढ़ लेबनान में कहर बरपा रही है।

    गाजा को श्मशान बनाने के बाद लेबनान भी इजरायली सेना के निशाने पर है। ताजा हमले में इजरायली सेना ने बेरूत के अस्पताल के पास हवाई हमला किया और 18 लोगों को मार डाला।

    23 सितंबर से शुरू हुए महायुद्ध में इजरायली सेना पिछले 30 दिन के भीतर लेबनान में कम से कम 1552 लोगों की हत्या कर चुकी है।

    यह आधिकारिक आंकड़ा नहीं है, क्योंकि लेबनान में हर दिन मौतें हो रही हैं, इसलिए संख्या बढ़ सकती है।

    सरकारी मीडिया के अनुसार, इजराइल ने लेबनान पर मंगलवार को भी बमबारी जारी रखी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बेरूत में अस्पताल के पास हुए हवाई हमले में मारे गए 18 लोगों को जोड़ते हुए लेबनान में मरने वालों की संख्या 1552 से ज्यादा हो गई है।

    मौत का यह आंकड़ा लेबनान में 23 सितंबर से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच हुए युद्ध के बाद का है। हालांकि आंकड़ों में अंतर के कारण वास्तविक संख्या अधिक होने की संभावना है।

    हवाई हमलों से दहला बेरूत, हर ओर लाशें

    लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा कि चार हमले बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए। यह हिजबुल्लाह का गढ़ है। एएफपी फुटेज में क्षेत्र में धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

    तस्वीरों से पता चला है कि बेरूत में इजरायली हमलों ने 11 मंजिला अपार्टमेंट परिसर को ध्वस्त हो गया। हमलों के कारण हिजबुल्लाह को अपना संवाददाता सम्मेलन बीच में ही रोकना पड़ा।

    इजरायली सेना ने क्षेत्र को खाली करने का आदेश जारी कर दिया है।

    लेबनान का गाजा जैसा हाल

    लेबनानी रेड क्रॉस ने कहा कि हवाई हमलों में दर्जनों आवासीय इमारतें, दुकानें और कैफे “30 सेकंड से भी कम समय” में जमींदोज हो गए।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे युद्ध की शुरुआत के बाद से शहर पर सबसे भारी इजरायली बमबारी कहा। इजरायली सेना ने दक्षिण में अल-हौश पर भी बमबारी की। मंगलवार की बमबारी पिछले दिन हुई भारी गोलाबारी के बाद हुई है, जिसमें कुल 63 लोग मारे गए थे।

    मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को बेरूत के अस्पताल के पास हुए हमले में 18 लोग मारे गए, जिनमें से चार बच्चे हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमला शहर के केंद्र से कुछ किलोमीटर दूर ज्नाह में स्थित लेबनान के सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र राफिक हरीरी अस्पताल के निकट हुआ।

    इस हमले में 60 अन्य लोग घायल हो गए। अस्पताल के निदेशक ने बताया कि हमले के कारण अस्पताल को मामूली क्षति हुई है, खिड़कियां टूट गई हैं तथा सौर पैनल नष्ट हो गए हैं।

    The post लेबनान की स्थिति गाजा जैसी, इज़राइल हर दिन कर रहा है हमले; 30 दिनों में मौत का आंकड़ा 1600 के पार… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.