Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली विधानसभा चुनाव और कांग्रेस से गठबंधन पर मनीष सिसोदिया ने साफ की तस्वीर
    राज्य

    दिल्ली विधानसभा चुनाव और कांग्रेस से गठबंधन पर मनीष सिसोदिया ने साफ की तस्वीर

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली विधानसभा चुनाव और कांग्रेस से गठबंधन पर मनीष सिसोदिया ने साफ की तस्वीर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है।  जनता 90 से 95 फीसदी सीटें फिर आप को देने वाली है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनने के फैसले पर मनीष सिसोदिया ने कहा मैं जनता के बीच जाऊं तो ज्यादा अच्छा है। इन्होंने कई आरोप लगाए। ये केस (दिल्ली आबकारी नीति) लंबा चलेगा, 7 से 8 साल तक तो चलेगा ही। मैं चाहता तो कुर्सी पर बैठ सकता था। हमने फैसला किया कि जनता की अदालत तय करे कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी ने झूठे आरोप लगाए थे। ये ईमानदारी का चुनाव है।

    दिल्ली की जनता कहे कि मनीष सिसोदिया को शिक्षा मंत्री बनना चाहिए, अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। इसलिए पद त्याग किया है। जनता कहेगी की नहीं बैठना है तो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप की पदयात्रा पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर कहा कि हम इंडिया गठबंधन के हिस्सा हैं। बीजेपी की नीतियां खराब है, ये हम सभी मानते हैं। इंडिया गठबंधन की सोच के मुताबिक, बीजेपी को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हम साथ हैं। लेकिन हम राज्य के हिसाब से देखें तो हमे कहां साथ लड़ना है और कहां अलग लड़ना है, ये समय के अनुसार तय करते हैं।

    उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई कांग्रेस से नहीं है। हमारी लड़ाई इस वक्त उस सोच से है जो इस देश की अर्थव्यवस्था को खराब कर रही है। युवाओं को भटका रही है। बीजेपी ने डीसीडब्ल्यू के कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। हमें उस सोच को हराना है, उसके लिए हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं। हरियाणा में कांग्रेस थोड़ा बड़ा दिल रखती। हरियाणा में बीजेपी नहीं जीती है, कांग्रेस हारी है। कांग्रेस जीता हुआ चुनाव हार जाती है। पार्टी को आत्ममंथन करना होगा। लोकसभा चुनाव में दिल्ली में खाता नहीं खोलने के सवाल पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन चुनावों से यही पैटर्न है।

    लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को वोट करती है, चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होता है तो वो अरविंद केजरीवाल को सीटें देती है। इसमें खुशी की बात है कि अब फिर जो चुनाव होने वाले हैं, उसमें भी जनता 90 से 95 फीसदी सीटें आम आदमी पार्टी को देने वाली है। यही पैटर्न काम करेगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026

    किकिरगेटा उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 30.68 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति….

    April 21, 2026

    Uttarakhand News: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले भव्य तैयारी, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर; 22 अप्रैल सुबह 8 बजे खुलेंगे द्वार…

    April 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.