Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार के 10 माह पूरे होने पर पूछे 10 सवाल, बोले- शिवराज की 33 योजनाओं को CM मोहन ने किया बंद
    मध्यप्रदेश

    पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार के 10 माह पूरे होने पर पूछे 10 सवाल, बोले- शिवराज की 33 योजनाओं को CM मोहन ने किया बंद

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार के 10 माह पूरे होने पर पूछे 10 सवाल, बोले- शिवराज की 33 योजनाओं को CM मोहन ने किया बंद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     भोपाल ।   प्रदेश की मोहन सरकार ने 10 महीने का कार्यकाल पूरा कर लिया है। डॉ मोहन यादव की सरकार से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने 10 महीने के 10 सवाल पूछे हैं। जीतू पटवारी ने मंगलवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश सरकार को गिरते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 33 योजनाओं को वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार ने पूरी तरह बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, जनता का वोट शिवराज जी के नाम पर मिला था। आपको मोदी जी ने मुख्यमंत्री बना दिया। आपको जनता ने मुख्यमंत्री नहीं बनाया। आप केवल बीजेपी के मुख्यमंत्री नहीं हैं। शिवराज जी ने जब वोट लिया तब उन्होंने जनता के सामने एक वचन पत्र दिया था। कहा था कि मैं बहनों को हर महीने 3000 दूंगा। हर हालत में दूंगा। आप ने कहा कि हम 5000 तक देंगे। 10 महीने की सरकार में 3000 क्यों नहीं दिया? 450 में गैस सिलेंडर का क्या हुआ? आपकी सरकार को सांप सूंघ गया।

    33 योजनाओं का फंड क्यों रोका 

    जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज ने जो 33 योजनाएं चालू की थीं। मोहन सरकार ने उन योजनाओं को बंद कर दिया। सरकार को जवाब देना चाहिए कि उन योजनाओं को फंड आवंटन क्यों रोका गया है?

    कृषि मंत्री शिवराज सिंह पटवारी को नहीं दे रहे समय

    पटवारी ने बताया कि आज मंगलवार है। मैं पिछले पांच मंगलवार से शिवराज जी से समय मांग रहा हूं, क्योंकि वे देश के कृषि मंत्री हैं। चाहे झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा हो जहां चुनाव होते हैं वे मध्य प्रदेश की दुहाई देते हैं। किसानों के हित और अधिकारों की बातें करते हैं। वे कहते हैं कि वे किसान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता वे किसान के बेटे हैं, इसमें कितना सच है या कितना झूठ? लेकिन, मैं किसान का बेटा हूं मैं किसान की उस वेदना, पीड़ा और सत्य को शिवराज जी से मिलकर उनसे सकारात्मक बातें करना चाहता हूं। एक किसान के सीने बेटे में जो दर्द होना चाहिए उसको दूसरे किसान के बेटे से संवाद करना चाहिए। लेकिन, शिवराज जी यह नहीं करना चाहते।

    जीतू पटवारी के सीएम से 10 सवाल

    1. लाड़ली बहना योजना: आपने अपने घोषणा पत्र में लाड़ली बहनों को 3000 मासिक देने और 450 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया था। लेकिन, आज तक इन वादों को पूरा क्यों नहीं किया गया? प्रदेश की बहनें यह जानना चाहती हैं कि उनके हित में की गई घोषणाएं कब धरातल पर उतरेंगी?
    2. किसानों के प्रति वादे: आपकी सरकार ने किसानों से वादा किया था कि गेहूं को ₹2700 और धान को 3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। परंतु आज किसान अपनी फसल के उचित मूल्य के लिए दर-दर भटक रहे हैं। साथ ही, खाद की भारी कमी के कारण किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य और खाद की आपूर्ति कब सुनिश्चित की जाएगी?
    3. रोजगार और नशे की समस्या: आपकी सरकार ने प्रत्येक घर में रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन इसके उलट, प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। यह समस्या इतनी विकराल हो गई है कि आपके मंत्रियों और विधायकों ने भी इसे स्वीकार किया है। कृपया बताइए, प्रदेश में फैल रहे नशे के कारोबार को रोकने के लिए आपकी सरकार क्या कदम उठा रही है?
    4. आदिवासी और दलित समुदाय के अधिकार: आदिवासी और दलित समुदाय की बैकलॉग भर्तियां अभी तक लंबित हैं। इनके बच्चों की छात्रवृत्ति भी अब तक जारी नहीं हुई है। इन समुदायों के अधिकारों को कब सुनिश्चित किया जाएगा और उन्हें उनका हक कब मिलेगा?
    5. बेटियों की सुरक्षा: प्रदेश में बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हो रही है, और इस कारण मध्य प्रदेश को "रेप कैपिटल कहा जाने लगा है। कांग्रेस पार्टी ने इस विषय पर "बेटी बचाओ" अभियान के तहत आपको ज्ञापन भी सौंपा था। कृपया बताएं, प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिए आपकी सरकार ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं?
    6. पंचायत सदस्यों के अधिकार: पंचायत सदस्यों के अधिकारों को सीमित करना एक लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रहार है। पंचायत सदस्यों के अधिकारों को कब बहाल किया जाएगा, ताकि स्थानीय शासन सही तरीके से कार्य कर सके?
    7. अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण: आपकी सरकार ने चुनाव से पहले अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का वादा किया था। परंतु आज वे सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी नियमितीकरण प्रक्रिया कब शुरू होगी?
    8. युवाओं की स्थिति: प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर होती जा रही है। आपने 'कमाओ योजना' बंद कर दी, जिससे लाखों युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग गया है। युवाओं को रोजगार देने के लिए आपकी सरकार की योजना क्या है?
    9. पूर्ववर्ती योजनाओं का बंद होना: आपकी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई 33 महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर दिया है, जो प्रदेश के विकास में सहायक थीं। कृपया बताएं, इन योजनाओं को क्यों बंद किया गया और क्या इन्हें फिर से शुरू करने की कोई योजना है?
    10. आदिवासी और दलितों पर अत्याचार: प्रदेश में आदिवासी और दलितों पर अत्याचार की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। आपकी सरकार इन समुदायों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए क्या ठोस कदम उठा रही है?
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़…..

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़…..

    September 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.