Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»एमपी के हिस्से की खाद महाराष्ट्र भेजने का आरोप, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव ने सरकार को घेरा
    मध्यप्रदेश

    एमपी के हिस्से की खाद महाराष्ट्र भेजने का आरोप, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव ने सरकार को घेरा

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एमपी के हिस्से की खाद महाराष्ट्र भेजने का आरोप, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव ने सरकार को घेरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।    मध्य प्रदेश के कई जिलों में किसानों को खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को लगातार हो रही परेशानी पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सरकार पर हमलावर हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सरकार पर अलग-अलग तरीके से हमला किया है। अरुण यादव ने तो यहां तक कह दिया कि मध्य प्रदेश की खाद महाराष्ट्र भेजी जा रही है क्योंकि वहां चुनाव है।

    मध्य प्रदेश के हिस्से की खाद महाराष्ट्र भेज रहे

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने वीडियो जारी कर कहा है कि मप्र के हिस्से की खाद महाराष्ट्र भेज दी है, क्योंकि वहां चुनाव है।देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा, पूरे प्रदेश में खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, मप्र के हिस्से के खाद को महाराष्ट्र भेज दिया है क्योंकि वहां चुनाव होने वाला है । सोसाइटियों में खाद उपलब्ध नहीं है, जबकि अधिक दामों पर ब्लैक में खाद मिल रहा है ।

    प्रदेश को अभी 17+ लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आवश्यकता

    मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  ने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश में पूरे साल में 75 + लाख टन उर्वरकों की जरुरत है, खरीफ में 33 लाख मीट्रिक टन रबी मे 42 लाख मीट्रिक टन, रबी सीजन मे अभी तक कुल 25+ लाख टन खाद उपलब्ध करा पाए है अभी 17+ लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आवश्यकता है। यूरिया की जरुरत 22-24 लाख मीट्रिक टन जबकि उपलब्धता 10 लाख टन के करीब हुई। आधा शॉर्टज है। DAP की जरुरत 10+ लाख मेट्रिक टन जबकि उपलब्धता 5 लाख टन के करीब हुई है, आधा शॉर्टज है। अभी तक सरकार के आंकड़े चीख चीख कर बता रहे है की प्रदेश मे उर्वरक नहीं है। बुवाई का समय आ गया है फिर भी सरकार की तरफ से हिन्दू मुस्लिम के मुद्दे पर चर्चा हो रही है। दिल्ली में डेरा डालो अन्यथा प्रदेश का किसान आपके कुप्रबंधन से बर्बाद हो जाएगा। SSP उर्वरक पूरा सुबस्टैंड है, अगर आप हकीकत देखना चाहते है तो अपनी पार्टी के नेताओं से एक एक बोरी सभी ब्रांड की बुलवा लीजिए और मुख्यमंत्री हाउस में ही टेस्ट करवा लीजिए ताकि आपको समझ आ जाएगा।

    किसानों को दिन रात खाद के लिए लगना पड़ रहा कतार में 

    पूर्व सीएम कमलनाथ ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश में डीएपी खाद का संकट अपने चरम पर है। किसानों को दिन रात खाद के लिए कतार में लगना पड़ रहा है फिर भी खाद नहीं मिल रही। इस मुद्दे को कांग्रेस पार्टी कई बार सरकार के संज्ञान में ला चुकी है, लेकिन @DrMohanYadav51 जी की सरकार कान में रूई लगाकर बैठी है। जिम्मेदार मंत्री समस्या का निदान करने की जगह यूक्रेन की बातें करने लगते हैं। किसानों के प्रति यह अमानवीय लापरवाही है। मुख्यमंत्री जी जब समय पर खाद नहीं मिलेगी, तो किसान खेती कैसे करेगा। आप खाद की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित कराएं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.