Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»हिजबुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों का इजरायल ने ‎किया खुलासा 
    विदेश

    हिजबुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों का इजरायल ने ‎किया खुलासा 

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिजबुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों का इजरायल ने ‎किया खुलासा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा । इजरायली सेना, आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों पर एक बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार लेबनान के अल साहेल अस्पताल के नीचे हिजबुल्लाह का एक बंकर है, जिसमें 50 करोड़ डॉलर से अधिक का सोना और नकद रखा गया है। इस बंकर को हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह का ठिकाना माना जा रहा है। आईडीएफ ने दावा किया है कि यह सीक्रेट बंकर दक्षिण बेरूत में स्थित है और यहाँ अरबों के सोने और नकद का भंडार है। भारतीय मुद्रा में इस खजाने की कीमत लगभग 4194 करोड़ रुपए है।

    आईडीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि इजरायली वायु सेना ने हिजबुल्लाह के इन वित्तीय ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसका उद्देश्य इस आतंकवादी संगठन की फंडिंग क्षमताओं को कमजोर करना था। हगारी ने बताया कि इस बंकर में लाखों डॉलर की नकदी और सोना है, जिसका उपयोग हिजबुल्लाह इजरायल पर हमलों के लिए करता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हमले में यह धन पूरी तरह से नष्ट हुआ या नहीं। उन्होंने कहा ‎कि हमारे अनुमान के मुताबिक इस बंकर में कम से कम 50 करोड़ डॉलर की नकदी और सोना रखा हुआ है। यह पैसा लेबनान के पुनर्निर्माण के लिए उपयोग किया जा सकता था। उन्होंने एक नक्शा भी पेश किया, जिसमें बंकर के स्थान को दिखाया गया है।

    इजरायल ने लेबनानी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील की है कि वे हिजबुल्लाह को आतंक के लिए और इजरायल पर हमले के लिए फंडिंग करने से रोकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध कर रहा है, न कि लेबनानी लोगों के खिलाफ। यह भी कहा गया कि आईडीएफ अस्पताल पर हमला नहीं करेगा, लेकिन हिजबुल्लाह से जुड़े अन्य ठिकानों पर निगरानी रखी जाएगी। इससे पहले इजरायल ने एक बैंक पर हमला किया था, जिसका संबंध हिजबुल्लाह से था, जो इस संगठन की वित्तीय गतिविधियों पर नकेल कसने के इजरायल के प्रयासों का हिस्सा था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.