Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू को लेकर किया बड़ा खुलासा, अमन का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई सीधा संबंध नहीं, जानिए पुलिस एसएसपी ने क्या कहा….
    छत्तीसगढ़

    रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू को लेकर किया बड़ा खुलासा, अमन का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई सीधा संबंध नहीं, जानिए पुलिस एसएसपी ने क्या कहा….

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू को लेकर किया बड़ा खुलासा, अमन का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई सीधा संबंध नहीं, जानिए पुलिस एसएसपी ने क्या कहा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: गैंगस्टर अमन साहू को लेकर एसएसपी संतोष सिंह ने बड़ा राजफाश किया है। उनका कहना है कि, जांच में यह साफ हो गया है कि, अमन साहू का अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग से सीधे कोई कनेक्शन नहीं है। हालांकि, कुछ शूटर जरूर दोनों गैंग के लिए काम करते हैं। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि, आरोपितों के कार्य करने के तरीके का पता करने की कोशिश कर रहे हैं।

    अमन साहू के साथ गैंग की महिला सदस्य समेत 12 आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब अमन को दोबारा रिमांड पर लेकर तेलीबांधा शूटआउट मामले में पूछताछ होगी। शूट आउट को झारखंड के अमनदीप वाल्मीकि गिरोह ने अंजाम दिया था।

    रंगदारी वसूलने के लिए कराई थी फायरिंग पुलिस के मुताबिक

    अमन साहू ने छत्तीसगढ़ की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के डायरेक्टर प्रहलाद राय अग्रवाल से रंगदारी वसूलने डराने के इरादे से दफ्तर के बाहर फायरिंग कराई थी। हालांकि, पूछताछ में अमन ने इस फायरिंग में अपना हाथ होने से साफ इन्कार कर दिया था। मामले में झारखंड से दो और हरियाणा के सिरसा से चार बदमाशों को गिफ्तार किया गया है। हालांकि, अभी मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अफसरों का कहना है कि, मुख्य शूटर के काफी करीब पुलिस पहुंच गई है। उसकी किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है।

    गैंगस्टर अमन साहू को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

    झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू को प्रोडेक्शन वारंट पर दोबारा रिमांड पर लेने तेलीबांधा पुलिस की ओर से सोमवार को सीजीएम कोर्ट में आवेदन लगाया गया। कोर्ट ने मंगलवार 22 अक्टूबर को अमन साहू को पेश करने का आदेश दिया हैं। पुलिस के मुताबिक 13 जुलाई को दिनदहाड़े तेलीबांधा रिंगरोड स्थित पीआर ग्रुप के आफिस के बाहर शूटआउट मामले में अमन साहू की गिरफ्तारी करने के साथ ही पूछताछ करने सात दिन की रिमांड पर लेने के लिए आवेदन पेश किया जाएगा। इस मामले में गैंग से जुड़े 12 आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, और सभी जेल में बंद हैं। इससे पहले अमन साहू को गंज पुलिस थाने में दर्ज केस के सिलसिले में पूछताछ करने पांच दिन की रिमांड पर लिया गया था। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

    झारखंड से चुनाव लड़ने की तैयारी

    अमन साहू झारखंड विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रह हैं। बीतें दिनों झारखंड से आये उनके वकील हेमंत सिकरवार ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन फार्म पर अमन साहू से हस्ताक्षर करवाए थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: अग्निवीरों को धामी सरकार की सौगात, 40वीं वाहिनी PAC में दो जवानों के समायोजन को मिली मंजूरी….

    October 16, 2026

    Uttarakhand News: धामी ने बर्नीगाड़ को दी बड़ी सौगात, कॉलेज से मिनी स्टेडियम तक 217 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण….

    October 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….

    October 16, 2026

    जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….

    October 16, 2026

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 16, 2026

    आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान….

    October 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: अग्निवीरों को धामी सरकार की सौगात, 40वीं वाहिनी PAC में दो जवानों के समायोजन को मिली मंजूरी….

    October 16, 2026

    Uttarakhand News: धामी ने बर्नीगाड़ को दी बड़ी सौगात, कॉलेज से मिनी स्टेडियम तक 217 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण….

    October 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….

    October 16, 2026

    जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.