Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»बिहार उपचुनाव में एआईएमआईएम की एंट्री, बेलागंज व इमामगंज से उतारे प्रत्याशी
    राज्य

    बिहार उपचुनाव में एआईएमआईएम की एंट्री, बेलागंज व इमामगंज से उतारे प्रत्याशी

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार उपचुनाव में एआईएमआईएम की एंट्री, बेलागंज व इमामगंज से उतारे प्रत्याशी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार: बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हो रहा उपचुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। यहां उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। इस बीच, मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी इस उपचुनाव में एंट्री मार दी है। एआईएमआईएम ने बेलागंज और इमामगंज से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इधर, प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए सुशील कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।

    एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान की घोषणा

    एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि चारों सीट के बारे में जो वहां की जमीनी हकीकत है और पार्टी के लोगों की राय है और अनुशंसा है, उसके आधार पर प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था। वहां से मंगलवार को दो सीटों बेलागंज और इमामगंज से प्रत्याशी के नाम तय कर दिए गए है। बेलागंज से मोहम्मद जामिन अली और इमामगंज से कंचन पासवान को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि तरारी और रामगढ़ से भी ओवैसी की पार्टी जल्दी ही अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है।

    जनसुराज पार्टीस अध्यक्ष मनोज भारती 

    इधर, जनसुराज पार्टी ने रामगढ़ से सुशील कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। जन सुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने कैमूर में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सुशील कुशवाहा जमीनी राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा प्रत्याशी के तौर पर 80 हजार वोट प्राप्त किया था। ये बसपा में प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि जनसुराज पहले ही तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। एनडीए और महागठबंधन पहले ही अपने -अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

    बिहार में चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज पर उपचुनाव हो रहे हैं। यह उप चुनाव गठबंधनों एनडीए और महागठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। तरारी में सीपीआई के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में राजद के सुरेंद्र यादव, इमामगंज में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी और रामगढ़ में राजद के सुधाकर सिंह के लोकसभा पहुंच जाने से ये चारों सीटें खाली हुई हैं। सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026

    बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

    April 14, 2026

    जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.