Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»RIMS हॉस्टल में नियम तोड़कर डॉ. आकाश से मिली पल्लवी, चिकित्सक की मौत को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा!
    राज्य

    RIMS हॉस्टल में नियम तोड़कर डॉ. आकाश से मिली पल्लवी, चिकित्सक की मौत को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    RIMS हॉस्टल में नियम तोड़कर डॉ. आकाश से मिली पल्लवी, चिकित्सक की मौत को लेकर हुआ  चौंकाने वाला खुलासा!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रिम्स के पीजी छात्र डॉ. आकाश भेंगरा और उसके साथ हॉस्टल की छत से कूदने वाली महिला पल्लवी के बीच मुंहबोले भाई-बहन का रिश्ता होने की बात सामने आई है।

    चुटिया निवासी पल्लवी शादीशुदा है और उनके पति शशि रंजन पलामू सीएचसी में डॉक्टर हैं, पल्लवी के हॉस्टल आने व यहां कूदने की घटना को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

    पल्लवी और आकाश भेंगरा स्कूल के समय से ही एक दूसरे को जानते थे। जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि आकाश को पल्लवी राखी बांधा करती थी, इसलिए जिस तरह का लव ट्रायंगल की बात सामने आ रही है, वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। पल्लवी, उसके पति व आकाश के बीच दोस्ताना संबंध था।

    इस तरह के अफवाहों से सभी को बचने की सलाह दी गई। हालांकि, कोई भी यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि देर रात आखिर पल्लवी आकाश के साथ ब्वायज हास्टल की छत पर क्या कर रही थी और आखिर किस तरह दोनों नीचे गिरे या फिर कूदें।

    फिलहाल पुलिस इसकी पूरी छानबीन कर रही है और आकाश के हास्टल नंबर चार के रूम को सील कर दिया गया है। बहरहाल, पूरे मामले की गहराई से जांच कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।

    डीन डॉ. शशि बाला सिंह की अध्यक्षता में यह कमेटी गठित की गई है। जांच सदस्यीय टीम में शशि बाला सिंह के अलावा डॉ. शिव प्रिये, डॉ. लखन मांझी, डॉ. सनंदा झा और डॉ. तुसार को शामिल किया गया है। 

    सीसीटीवी में दिखी पल्लवी हॉस्टल में आते हुए

    ब्वायज हास्टल में पल्लवी के हॉस्टल के अंदर आते हुए फुटेज कैद हुआ है। वह हास्टल नंबर चार में रविवार की रात प्रवेश करती है।

    जिसके बाद रात करीब 11 बजे हास्टल के बिजली बोर्ड में आग लगने की घटना भी होती है, जिसे बुझाने के लिए छात्र एकत्रित भी होते हैं, लेकिन फायर फाइटिंग की बदहाल स्थिति में यह संभव नहीं हो पाता है।

    इसी बीच रात करीब 11.30 बजे कुछ गिरने की आवाज आती है, जिसके बाद सभी छात्र हॉस्टल के पीछे पहुंचे जहां दोनों को गंभीर स्थिति पाया गया और उसे रिम्स के इमरजेंसी में ले जाया गया।

    इसके बाद हॉस्टल के छात्र इमरजेंसी में एकजुट होने लगे, लेकिन आकाश को नहीं बचाया जा सका। जबकि पल्लवी का इलाज क्रिटिकल केयर में चल रहा है। जहां बताया जा रहा है कि उसके पीठ व हाथ में फ्रेक्चर है। जिसकी सर्जरी सोमवार को की गई।

    डॉ. आकाश के ब्रेन की चोट का चल रहा था इलाज

    करीब दो माह पहले पतरातू घाटी में हुए सड़क दुर्घटना में डॉ. आकाश भेंगरा के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद उसे भुलने जैसी बीमारी का दौरा भी पड़ता था।

    हालांकि, उनका इलाज चल रहा था और वह ठीक भी हो रहे थे। उनके साथी बताते हैं कि दुर्घटना के बाद काफी दिनों तक उसका बेड पर ही इलाज चला, लेकिन बाद में वह खुद को रिकवर कर रहे थे। लेकिन, रविवार की रात को हुए हादसे को इस ब्रेन की बीमारी से अलग रखा जा रहा है।

    मेडिकल बोर्ड की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम

    जिला प्रशासन की अनुमति के बाद डॉ. आकाश के शव का मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। मेडिकल बोर्ड की टीम में फोरेंसिक विभाग के हेड, मेडिसिन विभाग के एसआर, पैथोलाजी विभाग के एसिस्टेंट प्रोफेसर और सर्जरी विभाग के एसआर शाामिल थे।

    पोस्टमार्टम में बताया गया कि डॉ. आकाश के छत से गिरने के बाद उसके हर अंग में अत्यधिक अंदरूनी रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौत हुई।

    डॉ. आकाश जब छत से नीचे कूदे तो जमीन पर पुराना कंक्रीट का स्लैब रखा हुआ था जिसपर आकाश गिरा और गंभीर चोट आई। जबकि, पल्लवी स्लैब के बगल में मिट्टी पर गिरी, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.