Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»अमेरिकी चुनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को क्या हुआ? मैकडॉनल्ड्स में नौकरी मांगने पहुंचे; देखें वीडियो…
    विदेश

    अमेरिकी चुनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को क्या हुआ? मैकडॉनल्ड्स में नौकरी मांगने पहुंचे; देखें वीडियो…

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिकी चुनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को क्या हुआ? मैकडॉनल्ड्स में नौकरी मांगने पहुंचे; देखें वीडियो…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हैं।

    डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है।

    पहले जहां कमला हैरिस चुनाव में बाजी मारती दिखाई दे रही थीं, वहीं अब ट्रंप रेस में आगे दिखाई दे रहे हैं।

    इस बीच ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वो मैकडोनाल्ड शॉप में बावर्ची की नौकरी के लिए पहुंचे। वीडियो में ट्रंप को खाना पकाते और लोगों को बेचते हुए देखा जा सकता है।

    डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो को अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने शेयर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में ट्रंप को चुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया था।

    मस्क पिछले महीने से कई बार ट्रंप के समर्थन में कैंपेन करते हुए भी देखे गए। मल्क ने दावा भी किया था कि अगर इस बार ट्रंप को चुनाव में जीत नहीं मिली तो डेमोक्रेटिक पार्टी ऐसा कानून लेकर आ जाएगी कि देश में कभी चुनाव ही नहीं होंगे।

    मस्क ने ट्रंप को अमेरिकियों का मसीहा और मौजूदा हालातों से निपटने में सबसे मजबूत नेता होने का दावा किया।

    This is awesome 😎
    pic.twitter.com/RMkE20qWo2

    — Elon Musk (@elonmusk) October 20, 2024

    वीडियो में क्या कर रहे ट्रंप

    वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप मैकडोनाल्ड शॉप में नौकरी के लिए आते हैं। मैनेजर से पूछते हैं- मैं यहां नौकरी के लिए आया हूं।

    वह आगे कहते हैं कि मैंने हमेशा से ही मैकडोनाल्ड में नौकरी का ख्वाब देखा था। वीडियो में आगे ट्रंप को फ्रैंच फ्राइज तलते हुए, बर्गर बनाते हुए देखा जा सकता है।

    ट्रंप वीडियो में लोगों को बर्गर औऱ खाने के सामान बेचते हुए दिखाई देते हैं। ट्रंप को सामने देख लोग काफी खुश भी होते हैं।

    गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को होंगे।

    चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी का प्रतिनिधित्व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कर रहे हैं।

    The post अमेरिकी चुनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को क्या हुआ? मैकडॉनल्ड्स में नौकरी मांगने पहुंचे; देखें वीडियो… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.