Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में 135 नर्सिंग होम ने मंजूरी बिना 3 गुना तक बेड बढ़ाए
    राज्य

    दिल्ली में 135 नर्सिंग होम ने मंजूरी बिना 3 गुना तक बेड बढ़ाए

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में 135 नर्सिंग होम ने मंजूरी बिना 3 गुना तक बेड बढ़ाए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में 135 नर्सिंग होम रजिस्ट्रेशन से लेकर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं। साथ ही बिना मंजूरी तीन गुना तक बेड बढ़ाए गए हैं। इसका खुलासा एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) की रिपोर्ट से हुआ है। एसीबी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट एलजी ऑफिस को सौंप दी है। दरअसल, 25 मई को विवेक विहार स्थित नवजात बच्चों के नर्सिंग होम में आग लग गई थी। इस हादसे में सात नवजात की मौत हो गई। जांच में इस नर्सिंग होम में नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिली थी। इसके बाद एलजी ने एसीबी को इस बाबत जांच के निर्देश दिए थे। एसीबी ने दो चरणों में कुल 146 नर्सिंग होम की जांच की। इसमें 135 नर्सिंग होम ऐसे थे, जिसमें तमाम तरह की खामियां मिलीं।

    यह खामियां नर्सिंग होम संचालकों से लेकर एमसीडी, दमकल और दिल्ली स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी हैं। एसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, 135 नर्सिंग होम में बिस्तर संबंधित नियमों का उल्लंघन किया था। जांच में रजिस्ट्रेशन में मिली अनुमति से तीन गुना अधिक बिस्तर मिले। अस्पताल के स्टाफ की तैनाती और सुरक्षा मानकों में भी कई खामी पाई गई। बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने विवेक विहार में 25 मई को बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल नाम के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना के संबंध में अदालत में जुलाई में 796 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था।

    इस आरोपपत्र में कहा गया था कि अस्पताल में आग से बचाव के सुरक्षा उपकरण नहीं थे और घटना पर कर्मचारियों ने भी तुरंत ऐक्शन नहीं लिया। आरोपपत्र में फॉरेंसिक रिपोर्ट के साथ 81 गवाहों के बयानों का हवाला दिया गया है। इस मामले में अस्पताल के मालिक नवीन खिची और घटना वाले दिन ड्यूटी पर तैनात एक बीएएमएस डॉक्टर आकाश को गिरफ्तार किया गया था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026

    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.