Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs NZ: पुणे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड की टीम हुई कमजोर, दिग्गज बल्लेबाज बाहर!
    खेल

    IND vs NZ: पुणे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड की टीम हुई कमजोर, दिग्गज बल्लेबाज बाहर!

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs NZ: पुणे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड की टीम हुई कमजोर, दिग्गज बल्लेबाज बाहर!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     न्यूजीलैंड ने सभी को हैरान करते हुए बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को हरा दिया था। ये न्यूजीलैंड की भारत में 36 साल बाद पहली टेस्ट जीत थी। इस जीत से न्यूजीलैंड की टीम बेहद खुश थी और दूसरे टेस्ट मैच को लेकर आत्मविश्वास से भरी थी। लेकिन अचानक से उसको झटका लगा है। टीम का स्टार बल्लेबाज पुणे में 24 अक्तूबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएगा। ये बल्लेबाज है केन विलियमसन।

    अगर न्यूजीलैंड की टीम दूसरा मैच जीत लेती है तो फिर ये सीरीज भी उसके नाम हो जाएगी। इससे अच्छा मौका न्यूजीलैंड के पास नहीं होगा। ये टीम पूरी तरह से दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए जान लगा देगी। हालांकि, स्टार बल्लेबाज के न होने से न्यूजीलैंड की टीम थोड़ी कमजोर जरूर होगी।

    कोच ने की पुष्टि

    विलियमसन यूं तो पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेले थे। उन्हें ग्रोइन में समस्या है और ये अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि विलियमसन सुधार तो कर रहे हैं लेकिन दूसरे मैच में खेल नहीं पाएंगे। स्टीड ने उम्मीद जताई है कि विलियमसन मुंबई में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से वापसी करेंगे।

    स्टीड ने कहा, "हम केन विलियमसन को देख रहे हैं। वह सही दिशा में जा रहे हैं, लेकिन वह 100 फीसदी फिट नहीं हैं। आने वाले दिनों में हमें और सुधार की उम्मीद है। उम्मीद है कि वह तीसरे टेस्ट मैच में उपलब्ध रहेंगे। हम उन्हें उतना समय देना चाहते हैं जिन्हें उन्हें ठीक होने के लिए चाहिए।"

    आगे के मैच हैं अहम

    विलियमसन की गैरमौजूदगी न्यूजीलैंड के लिए बहुत बड़ा झटका है। पहले मैच को जीतने के बाद कीवी टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का अच्छा मौका है और इसके लिए जरूरी है कि विलियमसन जैसा दिग्गज बल्लेबाज खेले। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से न्यूजीलैंड के लिए आगे के दोनों मैच काफी अहम हैं। बेंगलुरू टेस्ट जीतकर ये टीम छठे से चौथे नंबर पर आ गई है। बाकी दो मैच अगर ये टीम जीत जाती है तो फाइनल खेलने के स्थिति में पहुंच सकती है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.