Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»अमिताभ बच्चन के घर के बाहर ‘मंजुलिका’ का जलवा, फैंस हुए हैरान!
    मनोरंजन

    अमिताभ बच्चन के घर के बाहर ‘मंजुलिका’ का जलवा, फैंस हुए हैरान!

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमिताभ बच्चन के घर के बाहर ‘मंजुलिका’ का जलवा, फैंस हुए हैरान!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से रुबरू होते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब रहते हैं। हर संडे उनके बंगले जलसा के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है। इस रविवार भी बिग बी अपने फैंस से मिले, लेकिन यहां उनसे ज्यादा लोगों की नजर एक महिला पर पड़ी, जो कुछ अलग ही ढंग से तैयार होकर बिग बी को देखने आई थीं।

    जलसा के बाहर आई 'मंजुलिका'

    बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन को कोरी नजरों से देखने के लिए हर रविवार फैंस उनके घर के बाहर टकटकी लगाए बैठे रहते हैं। बिग बी भी अपने फैंस को निराश न करते हुए उन्हें हर रविवार अपने दर्शन जरूर देते हैं। हर संडे की तरह वह संडे भी जलसा के बाहर आए। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, इस बार बिग बी की लाइमलाइट एक महिला ने चुरा ली, जिसे देख लोगों को 'मंजुलिका' की याद आ गई।

    अजीब तरह के मेकअप में आईं नजर

    अमिताभ बच्चन के घर के बाहर भीड़ में चेहरे पर काला रंग पोते एक महिला नजर आई। इस महिला ने अपना पूरा चेहरा काले रंग से पोता हुआ है। मांग में सिंदूर, बड़ा सा टीका और आंखों के ऊपर लाल रंग से ही भरी हुई आईशेडो लगाए यह महिला अतरंगी अंदाज में बिग बी से मिलने आईं। इनके एक हाथ में प्लास्टर, तो दूसरे में आरी है। वहीं, चेहरे के हावभाव गुस्से से भरे हुए नजर आ रहे हैं, जैसे वह किसी बात की नाराजगी जाहिर करने आई हों।

    तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महिला के पीछे खड़ी भीड़ उन्हें घूरे जा रही है। वहीं, इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगी।

    सिर के बाल भी आए चर्चा में

    मेकअप के साथ-साथ इस महिला के सिर के बाल भी चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, तस्वीर से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने विग लगाया हुआ है। ये महिला अपनी जीभ बाहर निकाले गुस्से से घूरती नजर आ रही है। लोगों के बीच यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.