Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»फैस्टिवल सीजन में ऑनलाइन शांपिग करते समय रहे सावधान
    मध्यप्रदेश

    फैस्टिवल सीजन में ऑनलाइन शांपिग करते समय रहे सावधान

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फैस्टिवल सीजन में ऑनलाइन शांपिग करते समय रहे सावधान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। देश भर के साथ ही राजधानी भोपाल में साइबर ठग जालसाजी के लिये नए-नए तरीको का इस्तेमाल कर लोगो को अपना शिकार बनाते हुए खातो से मोटी रकम उड़ा रहे है। साइबर क्राइम ब्रांच ने पिछले छह महीनो में जहॉ सायबर ठगी की 26 एफआईआर दर्ज की है, वहीं इन मामलो में 54 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इन दिनो साइबर जालसाजेा ने अपना नया ठिकाना सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्म को बना रखा है। इनके जरिये वह आसानी से बेरोजगारो को ऑनलाइननिवेश कराने के नाम पर ठग रहे है। इसके साथ ही सस्ते दामों में आईफोन, वाहन, घरेलू सामान बेचने का ऐड देकर भी लोगो को ठग रहे हैं। 

     

    केस-1

    निशातपुरा इलाके में रहने वाली पूजा कुमारी (25) को वॉट्सऐप पर कॉल आया कि वह ऑनलाइन निवेश करती है, तो अच्छा कमीशन मिलेगा। जालसाज ने वॉट्सऐप पर लिंक भेजकर उन्हें इंस्टाग्राम के एक ग्रुप में जोड लिया। शुरूआत में पूजा से 5-5 हजार रुपए निवेश कराए गए बाद में युवती ने एक साथ डेढ़ लाख रुपये निवेश कर दिए। निवेश करने के बाद पूजा को कोई कमीशन नहीं मिला। जालसाजों ने रकम लेने के बाद इंस्टाग्राम पेज और फोन बंद कर दिए। युवती ठगो को दो लाख से अधिक की रकम दे चुकी थी। लंबी जॉच के बाद पुलिस ने 17 जून को केस दर्ज किया था। 

     

    केस-2

    भोपाल निवासी फरियादी द्वारा सायबर क्राइम को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर आईफोन का विज्ञापन देखकर एक आईफोन बुक किया था। उसे वॉट्सएप नंबर पर पेमैंट का लिंक आया था। जालसाजों ने कस्टम ड्यूटी और रिफंड आदि का झांसा देकर 1 लाख 88 हजार 999 रु की ठगी की थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर कम कीमत पर मंहगे मोबाइल बेचने का विज्ञापन देने के लिए इंस्टाग्राम पर इंटरग्रटी मोबाइल नाम का पेज बनाया था। यहां संपर्क के लिए वाट्सएप मोबाइल नंबर दिया जाता था। जो ग्राहक नंबर पर संपर्क करता था उससे आरोपी कम कीमत पर मंहगे मोबाइल देने की डील फायनल करते थे। इसके बाद वह रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 5999 रुपये जमा करा लेते थे। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

     

    साइबर जालसाज इस तरह वारदात को देते हैं अंजाम

    सायबर सेल अफसरो के अनुसार जालसाज फर्जी सिम का इस्तेमाल कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाते हैं। इसके बाद यूजर्स को लालच देने वाली पोस्ट डालकर फॉलोअर्स बढ़ाते हैं। पेज पर महंगे आई-फोन सस्ते में बेचने का विज्ञापन देते हैं। जब कोई यूजर फोन खरीदने में रुची दिखाता है, तब आरोपी उससे फर्जी वॉट्सऐप नंबर के जरिए संपर्क करते है, फिर लिंक भेज कर एडवांस राशि के रूप में कुछ पैसे खाते में डलवा लेते हैं। इसके बाद मोबाइल बुक होने का बहाना बनाकर डिलीवरी एड्रेस पर भेजने के नाम पर राशि फर्जी खातों में डलवा ली जाती थी। इसके बाद कस्टम डयूटी, जीएसटी, रिफंड पॉलिसी और विभिन्न प्रकार के चार्ज के नाम पर जालसाज खातों में रकम डलवा कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, पेज और वॉट्सऐप नंबर और अपना मोबाइल बंद कर लेते है। 

     

    पहचान छुपाने के लिए क्यूआर कोड से ठगी

    इतना ही नही शातिर ठग अब क्विक रिस्पॉन्स (क्यूआर) कोड भेजकर लोगों को ठग रहे हैं। जालसाज सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम, वॉट्सएंप जैसे ऐप्स पर क्यूआर कोड भेजकर रकम ले लेते हैं, फिर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर एटीएम से निकाल लेते हैं। इससे पैसों की ऑनलाइन ट्रेल टूट जाती है। क्यूआर कोड में रकम लेने वाले का सिर्फ यूपीआई ही आता है, बाकी अन्य जानकारी नहीं मिल पाती है। 

     

    छह महा में दर्ज हुई 26 एफआईआर, 54 ठग पकड़ाये 

    इसी साल जनवीर से लेकर जून माह तक सायबर ठगो के शिकार 26 लोगो ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिनमें पुलिस ने 54 आरोपियो को दबोचा था। 

     

    सायबर सेल की एडवायजरी

    -इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसी सोशल मीडिया ऐप पर लिंक के जरिए शॉपिंग करने से बचें।
    -स्नेपडील, अमेजन जैसी प्रतिष्ठित शॉपिंग साइट के नाम से मिलती जुलती साइट से शॉपिंग न करें।
    – कोई भी लिंक के जरिए जेनयून शॉपिंग साइट पर न जाए।
    -सीधे गूगल या ऐप के जरिए वेबसाइट पर जाकर की शॉपिंग करें।
    – कोई नई शॉपिंग साइट पर जाए तो उसे वेरीफाई जरूर करें।
    – बगैर वेरीफाई करे शॉपिंग साइट पर कभी भी अपने डिबेट, क्रेडिट कार्ड की जानकारी न दे।
    – किसी भी प्रकार की लालच में न फंसे, सतर्कता की सावधानी है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.