Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»संजय दत्त ने खास अंदाज में जुड़वां बच्चों को क‍िया बर्थडे व‍िश, फैमिली संग स्कूटर पर बैठे नजर आए संजू बाबा
    मनोरंजन

    संजय दत्त ने खास अंदाज में जुड़वां बच्चों को क‍िया बर्थडे व‍िश, फैमिली संग स्कूटर पर बैठे नजर आए संजू बाबा

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संजय दत्त ने खास अंदाज में जुड़वां बच्चों को क‍िया बर्थडे व‍िश, फैमिली संग स्कूटर पर बैठे नजर आए संजू बाबा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फिल्म जगत के ‘खलनायक’ स्टार संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरों के साथ दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में अपने जुड़वा बच्चों को जन्मदिन की बधाई दी।

    ‘खलनायक’ अभिनेता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह के पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को अपडेट रखते हैं। ऐसे में फैमिली या अपने बच्चों के लिए अपने अटूट प्यार को व्यक्त करने का वह कोई मौका छोड़ते नहीं हैं।

    इसी क्रम में संजय दत्त ने जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेता ने दिल को छू लेने वाले नोट के साथ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कीं।

    अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुन्ना भाई एमबीबीएस अभिनेता ने पत्नी मान्यता दत्त और जुड़वा बच्चों के साथ दो तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ संजय ने लिखा ‘प्यारी शारू और इकरा आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं! भगवान आपको हमेशा सफलता और खुशियां दें।

    उन्होंने लिखा आप दोनों कड़ी मेहनत करें और जो कुछ भी करें वह ध्यान से करें। आप आगे बढ़ने वाले बनें और सबसे जरूरी बात हमेशा विनम्र रहें। मैं आप दोनों से प्यार करता हूं। आप दोनों के लिए आने वाला साल बेहद खूबसूरत रहे। आप दोनों को भगवान आशीर्वाद दें।‘

    शेयर की गई पहली तस्वीर में अभिनेता इकरा को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि शाहरान उनके करीब खड़े हैं और वे सभी एक साथ पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में संजय, मान्यता और उनके बच्चे स्कूटर पर बैठकर तस्वीर के लिए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

    संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता 21 अक्टूबर, 2010 को जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा के पेरेंट्स बने थे। इस बीच पेशेवर काम की बात करें, तो संजय दत्त पिछले साल 2023 की तमिल फिल्म लियो में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

    संजय दत्त की आगामी प्रोजेक्ट पर नजर डालें, तो उनकी झोली में ‘डबल स्मार्ट’, ‘बाप’ और ‘केडी- द डेविल’ जैसी फिल्में हैं। संजय दत्त की पत्नी मान्यता का बिजनेस दुबई में है और वह दोनों बच्चों के साथ वहीं पर रहती हैं। मान्यता अक्सर बच्चों के साथ मुंबई आती रहती हैं।

    एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने बच्चों के भारत आने को लेकर कहा था ‘वे बिल्कुल यहां हो सकते थे, लेकिन मैं देखता हूं कि उन्हें वहां अच्छा लग रहा है। उन्हें अपना स्कूल और वहां पर मजा आ रहा है। मेरी पत्नी का काम भी वहीं पर है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

    June 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.