Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्य प्रदेश में विपक्षी गठबंधन में फूट, सपा ने घोषित किया उम्मीदवार
    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में विपक्षी गठबंधन में फूट, सपा ने घोषित किया उम्मीदवार

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश में विपक्षी गठबंधन में फूट, सपा ने घोषित किया उम्मीदवार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दल गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का दावा और वादा कर रहे हैं, लेक‍िन मध्य प्रदेश में उनका यह गठबंधन बिखरता नजर आ रहा है। क्योंकि राज्य में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

    राज्य के दो विधानसभा क्षेत्रों बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव हो रहे हैं और 13 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों सीटों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने बुधनी से अर्जुन आर्य को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अर्जुन आर्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पद से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए हैं।

    ज्ञात हो कि विपक्षी दलों ने आईएनडीआईए मोर्चा बनाया है और सभी मिलकर समय-समय पर एक मंच पर आकर चुनाव लड़ने का दावा और वादा करते रहे हैं। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी इन दलों की बैठक हो चुकी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर उम्मीदवार को लेकर मंथन भी किया। कांग्रेस ने बुधनी से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया और यह सूची आने के कुछ समय बाद ही समाजवादी पार्टी ने रविवार देर रात को बुधनी से अपना अर्जुन आर्य को अपना उम्मीदवार घोषित कर द‍िया।

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अर्जुन आर्य को प्रत्याशी बनाया है। अर्जुन आर्य समाजवादी पार्टी के पुराने युवा नेता रहे हैं, उन्हें समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों का प्रभारी भी बनाया गया था। बुधनी उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के साथ अर्जुन आर्य की समाजवादी पार्टी में घर वापसी हुई है।

    वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक और बुधनी के ल‍िए उम्मीदवार चयन करने को बनाई गई कमेटी के सदस्य शैलेंद्र पटेल ने कहा है कि दोनों ही दलों के बीच आपसी समन्वय के बाद ही कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है अभी नामांकन की अंतिम तारीख और नाम वापसी की तारीख शेष है। उन्हें उम्मीद है क‍ि बात बन जाएगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक भेजें सुझाव……

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक भेजें सुझाव……

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: एकल महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल, CM धामी ने जारी की योजना की दूसरी किस्त….

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: एकल महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल, CM धामी ने जारी की योजना की दूसरी किस्त….

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा….

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा….

    July 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक भेजें सुझाव……

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक भेजें सुझाव……

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: एकल महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल, CM धामी ने जारी की योजना की दूसरी किस्त….

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: एकल महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल, CM धामी ने जारी की योजना की दूसरी किस्त….

    July 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.