Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»धर्मेंद्र का 64 साल का करियर: मात्र एक डायरेक्टर के साथ किया काम
    मनोरंजन

    धर्मेंद्र का 64 साल का करियर: मात्र एक डायरेक्टर के साथ किया काम

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धर्मेंद्र का 64 साल का करियर: मात्र एक डायरेक्टर के साथ किया काम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फूल और पत्थर, शोले (Sholay), अनपढ़ और चुपके चुपके जैसी कई सफल देने वाले कलाकार धर्मेंद्र (Dharmendra) किसी अलग परिचय के मोहताज नहीं हैं। 60 के दशक में एक्टिंग दुनिया में कदम रखने वाले धर्मेंद्र का करियर काफी सुनहरा रहा है। इस दौरान उन्होंने रमेश सिप्पी और मनमोहन देसाई जैसे हिंदी सिनेमा जगत के कई दिग्गज निर्देशकों के साथ काम किया। 

    लेकिन एक डायरेक्टर ऐसा भी रहा, जिसके साथ धर्म पाजी ने मात्र एक ही मूवी की और फिर भविष्य में कभी भी उनके साथ दोबारा कोई फिल्म नहीं की। आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर वो मशहूर निर्देशक कौन था। 

    इस फेमस निर्देशक के साथ धर्मेंद्र की मात्र एक फिल्म

    उस डायरेक्टर का नाम रिवील करने से पहले हम आपको हिंट देते हुए बता दें कि वह दिग्गज अब इस दुनिया में नहीं रहा और आज 21 अक्टूबर को उनकी डेथ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। उनका बेटा फिल्मी दुनिया का एक बड़ा फिल्म निर्माता है। इन सबको जानने के बाद आपने कई अनुमान भी लगा लिए होंगे। चलिए अब हम आपको उस निर्देशक का नाम बताते हैं, 

    जी यश चोपड़ा के साथ धर्मेंद्र ने बतौर कलाकार अपने 64 साल करियर में सिर्फ और सिर्फ एक फिल्म की थी, जिसका नाम आदमी और इंसान (Aadmi Aur Insaan) था, जिसे साल 1969 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। ये फिल्म उस साल की सबसे सफल 10 मूवीज की सूची में भी शुमार रही। 

    इसके बाद भी धर्मेंद्र यश चोपड़ा की किसी भी मूवी का दोबारा हिस्सा नहीं बने। वजह क्या थी, इसके बारे में कोई नहीं जानता। कमाल की बात ये है कि शाह रुख खान की डर मूवी के बाद धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी यशराज बैनर तले बनने वाली किसी फिल्म में काम नहीं किया है। 

    आदमी और इंसान में ये कलाकार भी थे शामिल

    यश चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली आदमी और इंसान एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। इसमें धर्मेंद्र के अलावा फिरोज खान, एक्ट्रेस शायरा बानो और मुमताज अहम भूमिका में मौजूद रहीं। कमाई के लिहाज से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और एक हिट फिल्म के तौर पर दर्शकों की पहली पसंद बनी। धर्मेंद्र हर बार की तरह आदमी और इंसान में भी अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी थी।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील ….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.