Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Bihar Teacher Salary: दिवाली से पहले शिक्षकों की सैलरी में बदलाव का बड़ा अपडेट
    राज्य

    Bihar Teacher Salary: दिवाली से पहले शिक्षकों की सैलरी में बदलाव का बड़ा अपडेट

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bihar Teacher Salary: दिवाली से पहले शिक्षकों की सैलरी में बदलाव का बड़ा अपडेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Bihar Teacher Salary News सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को अब ऑनलाइन उपस्थिति पर वेतन मिलेगा। यह व्यवस्था अक्टूबर के वेतन भुगतान से शुरू होगी। शिक्षकों के वेतन विपत्र शिक्षा कोष पर उपस्थिति के आधार पर बनेगा। जिलों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

    मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था एक अक्टूबर से अनिवार्य की गई है। हालांकि, इसके पहले गत 25 जून से ही प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक ई-शिक्षा कोष मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति प्रतिदिन बनाने का निर्देश दिया गया था।

    ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप पर मिलेगा नया विकल्प

    शिक्षा विभाग के मुताबिक, ऑनलाइन उपस्थिति के लिए ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप पर स्कूल एडमिन नामक एक नया विकल्प भी दिया गया है, जिसके माध्यम से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा भी विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है। इस नए विकल्प के बाद एक अक्टूबर से प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य करते हुए उसे वेतन से जोड़ा गया है।

    इससे संबंधित निर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ द्वारा विगत 27 अगस्त को ही सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया जा चुका है। इसके मद्देनजर अब वर्तमान अक्टूबर के वेतन से प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर ही वेतन का भुगतान किया जाना है।

    इस आधार पर मिलेगा अक्टूबर का वेतन

    नई व्यवस्था में राज्य के प्रत्येक प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा ई-शिक्षाकोष एप पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर शिक्षकों का निगेटिव लिस्ट (जो अनुपस्थित रहे, संबंधित जिले के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को उपलब्ध कराया जाना है। इसके आधार पर ही प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को वर्तमान अक्टूबर के वेतन का भुगतान किया जाना है।

    बता दें कि सर्वर डाउन, नेटवर्क की समस्या या अन्य तकनीकी समस्या के कारण यदि प्रधानाध्यापक-शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाएंगे, तो शिक्षक द्वारा भौतिक रूप से उपस्थिति पंजी दर्ज उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान का प्रविधान भी किया गया है।

    वेतन पर खर्च होगी संबद्ध महाविद्यालयों के आंतरिक आय की 70 प्रतिशत राशि

    राज्य में संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों को आंतरिक स्त्रोत से होने वाली आय की 70 प्रतिशत राशि शिक्षक-कर्मचारियों के वेतन पर खर्च होगी। इस प्रविधान को हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव ने सभी विश्वविद्यालयों को दिया है। शिक्षा सचिव बैद्यनाथ यादव ने विश्वविद्यालयों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि संबद्ध डिग्री महाविद्यालय आंतरिक स्त्रोत से प्राप्त होने वाली राशि का 70 प्रतिशत हिस्सा शिक्षक कर्मियों के वेतन पर खर्च करें।

    विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के परीक्षाफल के आधार पर दी गई अनुदान राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं मिला है, उन महाविद्यालयों के परीक्षाफल आधारित अनुदान पर रोक लगायी जाएगी। परीक्षाफल आधारित अनुदान की अगली किस्त देने के पहले शिक्षा विभाग ने शिक्षलों और कर्मचारियों की सूची भी मांगी है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर…..

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.