Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»रंजी ट्रॉफी: चेतेश्वर पुजारा ने ठोका शतक, ब्रायन लारा को किया पीछे
    खेल

    रंजी ट्रॉफी: चेतेश्वर पुजारा ने ठोका शतक, ब्रायन लारा को किया पीछे

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रंजी ट्रॉफी: चेतेश्वर पुजारा ने ठोका शतक, ब्रायन लारा को किया पीछे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने वापसी की कोशिशें नहीं छोड़ी हैं। वह लगातार रन बरसाते जा रहे हैं और सेलेक्टर्स का ध्यान खींच रहे हैं। पुजारा ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी में एक और शतक जड़ दिया। निरंजन शाह स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलते हुए पुजारा ने ये शतक जमाया और अपनी टीम सौराष्ट्र को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

    पुजारा ने मैच के चौथे दिन की शुरुआत 75 रनों के साथ की थी। अपनी टिकाऊ बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले पुजारा को शतक पूरा करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने शतक पूरा करने के बाद एक दिग्गज बल्लेबाज को पीछे कर दिया है।

    लारा को छोड़ा पीछे

    इस शतक के साथ ही पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने सैकड़ों की संख्या 66 कर ली है और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे कर दिया है। ब्रायन लारा ने फर्स्ट क्लास में कुल 65 शतक जमाए हैं। पुजारा ने फर्स्ट क्लास में अपने 21,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह लगातार रन बना रहे हैं और छत्तीसगढ़ द्वारा बनाए गए विशाल स्कोर से आगे अपनी टीम को ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ ने पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 578 रनों पर घोषित कर दी थी। उसके लिए कप्तान अमनदीप खरे ने नाबाद 203 रन बनाए। संजीत देसाई ने 146 रनों का योगदान दिया। आयुष पांडे ने 52 रन बनाए।

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिलेगा मौका

    भारत ने पिछले दो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की और दोनों बार पुजारा की बल्लेबाजी टीम के काम आई। साल के अंत में एक बार फिर भारत को ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जो उसके लिए काफी अहम है। इस सीरीज पर भारत का डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना का सपना टिका है। ऐसे में टीम के मध्य क्रम को मजबूत करने के लिए पुजारा का अनुभव काम आ सकता है।

    वह अच्छे फॉर्म में भी हैं। टीम को उनकी जरूरत भी है क्योंकि नंबर-3 पर पुजारा का रिप्लेसमेंट भारत को अभी तक नहीं मिला है। शुभमन गिल ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं लेकिन पुजारा का अनुभव ऑस्ट्रेलिया में भारत के काम आ सकता है। देखना होगा कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर उनको मौका देते हैं या बाहर ही रखते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ज्ञानभारतम् सर्वेक्षण को रफ्तार, मुख्य सचिव विकासशील ने 31 मई तक हर हाल में पूर्ण करने के दिए निर्देश….

    April 22, 2026

    हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार…

    April 22, 2026

    ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश, समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर…..

    April 22, 2026

    वनांचल में विकास की नई रोशनी : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.