Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»प्रियंका चोपड़ा का करवा चौथ: लंदन में फिल्मी अंदाज में सेलिब्रेशन
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा का करवा चौथ: लंदन में फिल्मी अंदाज में सेलिब्रेशन

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रियंका चोपड़ा का करवा चौथ: लंदन में फिल्मी अंदाज में सेलिब्रेशन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     रविवार 20 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागन महिलाओं ने अपने पति के लिए व्रत रखा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाती हैं। 

    बॉलीवुड में हर त्योहार को बढ़चढ़ कर सेलिब्रेट किया जाता है। करवा चौथ के दिन शादीशुदा एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए व्रत रखा। जिन्होंने न भी रखा हो, उन्होंने इस त्योहार को पूरा करने के लिए बाकी नियम जरूर पूरे किए। भारत में रकुल प्रीत सिंह, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, कटरीना कैफ समेत कई अन्य अभिनेत्रियों ने करवा चौथ त्योहार को पूरी परंपरा के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं, लंदन में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी निक जोनस (Nick Jonas) के लिए व्रत रखकर अपने करवा चौथ को पूरा किया।

    प्रियंका ने दिखाई अपने करवा चौथ की झलक

    लंदन में 'सिटाडेल' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ करवा चौथ त्योहार को सेलिब्रेट किया। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने एक हाथ में छलनी और दूसरी में पूजा की थाली पकड़ी है। निक उन्हें पानी पिलाकर उनका व्रत तोड़ते देखे जा सकते हैं। निक के एक हाथ में पानी का लोटा है, तो दूसरे में मोबाइल, जिसमें उनकी सास मधु चोपड़ा वीडियो कॉल पर हैं।

    वहीं, दूसरी तस्वीर में वह कुछ पढ़ते हुए देखी जा सकती हैं, जिस पर निक जोनस का नाम लिखा है। 

    इसके बाद आती है तीसरी फोटो, जिसमें निक और प्रियंका की सेल्फी है। 

    अनोखे अंदाज में मनाया करवा चौथ

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने करवा चौथ को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। आमतौर पर जहां महिलाएं सूट या साड़ी पहन कर तैयार होती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने ट्रैक सूट में लंदन में करवा चौथ त्योहार को पूरा किया। हालांकि, इस दौरान वह भारतीय नारी की तरह मांग में सिंदूर लगाए जरूर नजर आएं। वहीं, चांद निकलने के बाद व्रत तोड़ने के दौरान उन्होंने सिर पर लाल चुनरी ले ली।  

    फैंस ने की तारीफ

    प्रियंका-निक की इन तस्वीरों को देख यूजर्स ने इनकी तारीफ की है। एक ने लिखा- बिल्कुल दिलवाले दुल्हनिया की तरह लग रहा है ये सीन। 

    एक अन्य ने कमेंट किा, हमें आपका यह फिल्मी वर्जन काफी पसंद है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.