Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»सलमान खान ने ‘लॉरेंस बिश्नोई’ पर तोड़ी चुप्पी: क्या कहा?
    मनोरंजन

    सलमान खान ने ‘लॉरेंस बिश्नोई’ पर तोड़ी चुप्पी: क्या कहा?

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सलमान खान ने ‘लॉरेंस बिश्नोई’ पर तोड़ी चुप्पी: क्या कहा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदी सिनेमा के सुल्तान और दबंग खान के तौर पर सलमान खान (Salman Khan) को जाना जाता है। लेकिन फिलहाल उनके जीवन में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) नाम का ग्रहण लगा हुआ है। जेल में बंद इस गैंगस्टर के गैंग की तरफ से सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, उनके करीबी दोस्त और राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से ये मामला और अधिक तूल पकड़ चुका है।

    इस मामले पर अब सलमान खान ने सरेआम चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि फिलहाल वह जिंदगी के इस मुश्किल दौर को लेकर अब भाईजान ने बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मंच पर खुलकर बात की है।

    विवादों पर सलमान खान का पहली प्रतिक्रिया

    बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में सलमान खान संग नजदीकियों के चलते उनकी हत्या का कारण भी बताया गया। तब से सलमान की सिक्योरिटी को काफी अधिक बढ़ दिया है और आए दिन उनको अलग-अलग माध्यमों से धमकियां मिल रही हैं। इन सभी मामलों पर सलमान खान ने बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार में पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शो में कहा-

    यार कसम खुदा की इस वक्त में मैं अपने जीवन में क्या-क्या झेल रहा हूं, ये मैं ही जानता हूं और मुझे अब  इसको संभालना है। मुझे आज यहां आना ही नहीं था। ये मेरी कमिटमेंट है, जिसकी वजह से आज मैं यहां खड़ा हूं। ये मेरा काम है, बस यही बड़ी वजह है। 

    इस तरह से सलमान ने अपने जीवन में मची उथल-पुथल पर बयान दिया है। बता दें कि एक दिन पहले मुंबई पुलिस को व्हॉटसऐप पर सलमान खान के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी को लेकर मैसेज आया था। इसके बाद से सलमान के फैंस की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिग बॉस 18 के इस वीकेंड का वार एपिसोड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    इन मूवी में दिखेंगे सलमान खान

    विवादों से हटकर गौर किया जाए सलमान खान की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट की तरफ तो उसमें सबसे पहला नाम सिकंदर (Sikandar) का आता है। निर्देशक एआर मुर्गदास और निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। रश्मिका मंदाना इस फिल्म में सलमान के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस लड़ाती नजर आएंगी। बता दें कि ये फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.