Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»इस सप्ताह के नौ आईपीओ: निवेशकों के लिए नई संभावनाएं
    व्यापार

    इस सप्ताह के नौ आईपीओ: निवेशकों के लिए नई संभावनाएं

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस सप्ताह के नौ आईपीओ: निवेशकों के लिए नई संभावनाएं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हाल के दिनों में भले ही भारतीय इक्विटी बाजार में गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन नई लिस्टिंग और पब्लिक इश्यू के चलते आइपीओ बाजार में जोरदार हलचल देखी जा रही है। इस सप्ताह (21 से 25 अक्टूबर) खुदरा निवेशकों के लिए 10,985 करोड़ रुपये के नौ आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) खुलेंगे।

    वहीं देश के सबसे बड़े आइपीओ हुंडई मोटर इंडिया की 22 अक्टूबर को लिस्टिंग होगी। इसके अलावा एसएमई सेगमेंट में लक्ष्य पावरटेक और फ्रेशरा एग्रो एक्सपो‌र्ट्स के शेयरों में क्रमश: 23 और 24 अक्टूबर को कारोबार शुरू होगा।

    वारी एनर्जीज आईपीओ

    21 अक्टूबर यानी सोमवार को खुलने वाला पहला आइपीओ वारी एनर्जीज का होगा, जिसका प्राइस बैंड 1,427-1,503 रुपये प्रति शेयर है। 4,321 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम, जिसमें 3,600 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 721.44 करोड़ रुपये के 48 लाख शेयरों का आफर-फार-सेल (ओएफएस) शामिल है। 23 अक्टूबर को यह बंद होगा। आइपीओ से पहले कंपनी ने 18 अक्टूबर को एंकर निवेशकों से 1,277 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह सोलर फोटोवोल्टिक माड्यूल बनाने वाली कंपनी है। इसकी मुख्य प्रतिस्पर्धियों में प्रीमियर एनर्जीज और वेबसोल एनर्जी जैसी सूचीबद्ध कंपनियां शामिल हैं।

    दीपक बि‌र्ल्डस एंड इंजीनियर्स इंडिया आईपीओ

    दीपक बि‌र्ल्डस एंड इंजीनियर्स इंडिया का आइपीओ सब्सक्रिप्शन खुदरा निवेशकों के लिए 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच खुलेगा। इस आइपीओ का साइज 260 करोड़ रुपये होगा। इसमें 217 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और 42.83 करोड़ रुपये का ओएफएस है। आइपीओ से पहले कंपनी ने पांच एंकर निवेशकों से 78 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

    गोदावरी बायोरिफाइनरीज आईपीओ

    गोदावरी बायोरिफाइनरीज का आइपीओ 23-25 अक्टूबर तक खुलेगा। कंपनी की इस आइपीओ के जरिये 555 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसका प्राइस बैंड 334 रुपये से 352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप के स्वामित्व वाली एफकान्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का आइपीओ भी 25 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। 5,430 करोड़ रुपये के आइपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा 21 अक्टूबर को की जाएगी।

    एसएमई आईपीओ

    मेनबोर्ड के अलावा एसएमई सेगमेंट में प्रीमियम प्लास्ट, डेनिश पावर, यूनाइटेड हीट ट्रांसफर, ओबीएससी परफेक्शन और उषा फाइनेंशियल सर्विसेज अगले हफ्ते रिटेल निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

    September 16, 2026

    कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.