Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»गाजा में फिर से लाशों का ढेर, कत्लेआम के बाद इजरायल ने हमास को झूठा क्यों करार दिया…
    विदेश

    गाजा में फिर से लाशों का ढेर, कत्लेआम के बाद इजरायल ने हमास को झूठा क्यों करार दिया…

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गाजा में फिर से लाशों का ढेर, कत्लेआम के बाद इजरायल ने हमास को झूठा क्यों करार दिया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूरी दुनिया तस्वीरों से गाजा का भीषण रक्तपात और नरसंहार देख रही है।

    विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, हमास के इस प्रमुख गढ़ में मरने वालों की संख्या 45 हजार पार कर गई है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

    गाजा में ताजा अटैक में मरने वालों की संख्या 80 पार कर गई। इन दावों पर इजरायली सेना का कहना है कि कि गाजा में उसके हमले से मरने वालों की संख्या उतनी नहीं है, जितनी हमास दुनिया में चीख-चीख कर बता रहा है।

    आईडीएफ ने रविवार को बयान दिया कि गाजा में इजरायल के इस ऑपरेशन को नरसंहार नहीं कहा जा सकता।

    हमास आतंकियों ने शनिवार देर रात बयान दिया कि उत्तरी गाजा पट्टी के बेत लाहिया में आईडीएफ के एक और कत्लेआम में 80 लोगों ने अपनी जान गंवा ली।

    हमास के इस दावे पर आईडीएफ ने बयान जारी किया। उसने कहा कि गाजा में सरकारी कार्यालयों द्वारा इजरायली ऑपरेशन में जान गंवाने वालों की संख्या बहुत ज्यादा बताई जा रही है, असल में यह उतनी नहीं है, इसलिए इसे नरसंहार कहना सही नहीं।

    हमास बोला- नरसंहार, आईडीएफ के अलग दावे

    हमास ने बयान जारी कर दावा किया कि इजरायल ने पट्टी में ‘नरसंहार’ किया है। हमास के नए चीफ याह्या सिनवार के खात्मे के बाद हमास नेता के संभावित उम्मीदवार खलील अल-हय्या ने अल जजीरा से कहा, “इजरायल उत्तरी गाजा में हमारे लोगों को उखाड़ फेंकने के लिए एक योजनाबद्ध अभियान चला रहा है।”

    आईडीएफ प्रवक्ता ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ” गाजा पर सरकारी नियंत्रण हमास के पास है। इसलिए प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके ऑपरेशन में मरने वालों की संख्या जो बताई जा रही है, वह सरासर गलत है।

    आईडीएफ के पास उपलब्ध सूचना से यह आंकड़ा मेल नहीं खाता।” उन्होंने आगे कहा, “आईडीएफ इस मामले में मीडिया रिपोर्टों को सतर्क रहने की सलाह देता है कि वे हमास द्वारा बताए जा रहे झूठ से बचकर रहें। पिछली घटनाओं में भी यही साबित हुआ है। हम इस बात पर जोर देते हैं कि दुनिया के सामने गाजा पर सही रिपोर्ट सामने आए।”

    शरणार्थियों के बीच रह रहे हमास आतंकी

    इस बीच, आईडीएफ सूत्रों ने बेत लाहिया के दक्षिण में स्थित और हमास के गढ़ जाबालिया शरणार्थी शिविर में आम लोगों के बीच हमास आतंकियों के छिपकर रहने के दावे किए हैं।

    आईडीएफ का कहना है कि उन्होंने शरणार्थी शिविर में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान चले जाने आग्रह किया है, लेकिन हमास के दबाव में उन्हें वहीं रहना पड़ रहा है।

    The post गाजा में फिर से लाशों का ढेर, कत्लेआम के बाद इजरायल ने हमास को झूठा क्यों करार दिया… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ज्ञानभारतम् सर्वेक्षण को रफ्तार, मुख्य सचिव विकासशील ने 31 मई तक हर हाल में पूर्ण करने के दिए निर्देश….

    April 22, 2026

    हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार…

    April 22, 2026

    ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश, समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर…..

    April 22, 2026

    वनांचल में विकास की नई रोशनी : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.