Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»जस्टिन ट्रूडो ने भारत-कनाडा संबंधों को बिगाड़ दिया, वतन लौटने से पहले संजय वर्मा ने तीखे बयान दिए…
    विदेश

    जस्टिन ट्रूडो ने भारत-कनाडा संबंधों को बिगाड़ दिया, वतन लौटने से पहले संजय वर्मा ने तीखे बयान दिए…

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जस्टिन ट्रूडो ने भारत-कनाडा संबंधों को बिगाड़ दिया, वतन लौटने से पहले संजय वर्मा ने तीखे बयान दिए…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में लगाए गए आरोपों के बाद कनाडा और भारत के संबंध बिगड़ गए हैं।

    कनाडा ने भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को इस मामले में ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ बताया, जिसके बाद वहां उपस्थित सभी राजनयिकों को भारत ने वापस बुला लिया है।

    अब भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा ने एक इंटरव्यू में जस्टिन ट्रूडो पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने निज्जर की हत्या में किसी भी तरह से शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि ट्रूडो ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय राजनीतिक संबंधों को भी नष्ट कर दिया।

    कनाडा के सीटीवी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में संजय कुमार वर्मा ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि कोई भी हत्या सही नहीं है और बुरी है।

    जब संजय कुमार से पूछा गया कि क्या उनका निज्जर की हत्या से लेना-देना है तो उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा कि बिल्कुल भी नहीं। कनाडा ने कोई सबूत तक नहीं दिए हैं।

    सारे आरोप राजनैतिक हैं। वर्मा ने कहा कि निज्जर की हत्या पर ट्रूडो द्वारा भारत पर आरोप लगाए जाने के पीछे ठोस सबूत नहीं हैं, बल्कि बस खुफिया जानकारी ही थी।

    उन्होंने कहा, ”अगर आप बस खुफिया जानकारी के आधार पर ही किसी से संबंध खराब करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। यही ट्रूडो ने किया है।”

    कनाडा के उन आरोपों जिसमें कहा गया कि राजनयिक और भारतीय सरकारी अधिकारी कनाडा में रहने वाले दक्षिण पूर्व एशियाई लोगों से जबरन सहयोग और जानकारी प्राप्त करने में शामिल हैं, इस पर संजय वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है।

    किसी से कुछ भी छिपा हुआ नहीं है। हम अखबार पढ़ते हैं, हम उनके बयान पढ़ते हैं, क्योंकि हम पंजाबी समझते हैं।

    इसलिए हम उनके सोशल मीडिया पोस्ट पढ़ते हैं, और वहां से निष्कर्ष निकालने की कोशिश करते हैं।

    वहीं, जब इंटरव्यू में वर्मा से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने किसी विशेष व्यक्ति को जान से मारने के इरादे से निशाना बनाया है तो उन्होंने जवाब दिया, ”कभी नहीं।” भारतीय राजनयिक ने बताया कि भारत सरकार के पास इस मामले में छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, पिछले सालभर से भारत सबूत मांग रहा है।

    बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया था कि भारत को कनाडा से एक संदेश मिला है, जिसमें कहा गया कि भारतीय उच्चायुक्त और अन्य राजनयिक उस देश में एक जांच से संबंधित मामले में पर्सन ऑफ इंटरेस्ट हैं।

    इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया। भारत ने दोहराया कि कनाडा ने अब भी निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता को साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है।

    विदेश मंत्रालय ने कहा, “चूंकि प्रधानमंत्री ट्रूडो ने सितंबर 2023 में कुछ आरोप लगाए थे, इसलिए कनाडा सरकार ने हमारी ओर से कई अनुरोधों के बावजूद भारत सरकार के साथ सबूतों का एक टुकड़ा भी साझा नहीं किया है।”

    The post जस्टिन ट्रूडो ने भारत-कनाडा संबंधों को बिगाड़ दिया, वतन लौटने से पहले संजय वर्मा ने तीखे बयान दिए… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ज्ञानभारतम् सर्वेक्षण को रफ्तार, मुख्य सचिव विकासशील ने 31 मई तक हर हाल में पूर्ण करने के दिए निर्देश….

    April 22, 2026

    हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार…

    April 22, 2026

    ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश, समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर…..

    April 22, 2026

    वनांचल में विकास की नई रोशनी : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.