Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»वीरेंद्र सहवाग की नेट वर्थ: करोड़ों में है संपत्ति, जानें कमाई के स्रोत
    खेल

    वीरेंद्र सहवाग की नेट वर्थ: करोड़ों में है संपत्ति, जानें कमाई के स्रोत

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वीरेंद्र सहवाग की नेट वर्थ: करोड़ों में है संपत्ति, जानें कमाई के स्रोत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Virender Sehwag Birthday। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, जिन्हें प्यार से "वीरू" कहा जाता है, आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सहवाग को उनके जन्मदिन पर फैंस सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को दिल्ली में हुआ था। वे दाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज और कभी-कभी ऑफ स्पिन गेंदबाज रहे हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर जानते हैं वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

    वीरेंद्र सहवाग ने 1999 में भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में पदार्पण किया और 2001 में टेस्ट क्रिकेट में शामिल हुए। उन्होंने 2008 में "विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड" का पुरस्कार जीता और 2009 में इसे फिर से हासिल किया।

    सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 319 रनों की पारी खेलकर भारत का सर्वोच्च स्कोर बनाया, जो कि सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी का रिकॉर्ड है। उनके नाम 219 रनों का सर्वोच्च ODI स्कोर है, और वे एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में डबल सेंचुरी और टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी बनाई है।

    अगर बात करें सहवाग की बल्लेबाजी शैली की तो वह आक्रामक रही है। जब भी सहवाग मैदान पर कदम रखते थे तो पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर वह अपना दबाव बनाना शुरू कर देते थे।

    सहवाग की खासियत ये भी रही कि वह गेंद का जब भी सामना करते थे तो वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए दिखते थे।#

    वीरेंद्र सहवाग की नेटवर्थ की बात करें तो 'नवाब ऑफ नजफगढ़' दुनिया के 8वें सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं और भारत के 5वें अमीर क्रिकेटर हैं, जिनकी नेटवर्थ करीब 42 मिलियन डॉलर यानी करीब 350 करोड़ रुपये हैं।

    क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सहवाग की कमाई का जरिया विज्ञापन, कमेंट्री और टीवी पंडित के रूप में काम करना है।

    वीरेंद्र सहवाग माइक्रो-ब्लॉगिंग से भी काफी कमाई करते हैं, जहां वे अपने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करके कई मुद्दों पर बात करते हैं। सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स के लिए जाने और पहचाने जाने वाले सहवाग ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपने ट्वीट्स से लगभग 3 मिलियन डॉलर कमाते हैं।

    सहवाग के इंवेस्टमेंट की बात करें तो उनके पास हरियाणा में स्थित अपनी स्वयं की शैक्षणिक संस्था, सेहवाग इंटरनेशनल स्कूल है। सहवाग ने अपने उद्यमिता करियर की शुरुआत इसी स्कूल से की, जिसने कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों को प्रशिक्षित किया है।

    सहवाग को हरियाणा सरकार ने उनके दूसरे ट्रिपल सेंचुरी रिकॉर्ड बनाने के बाद 23 एकड़ जमीन गिफ्ट की थी, जिस पर उन्होंने एक अकादमी बनाने का फैसला किया। इस जमीन पर उन्होंने अपना स्कूल बनाया, जिसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा देना और देश में खेलों को बढ़ावा देना है।

    वीरेंद्र सहवाग का घर दिल्ली के पॉश इलाके में है। उनका आलीशान बंगला हौजखास में कृष्णा निवास नाम से फेमस है। सहवाग कई साल पहले परिवार के साथ नजफगढ़ शिफ्ट हुए थे। उनके घर की कीमत करीब 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

    उनका घर राजा-महाराजा के महल से कम नहीं हैं। उनके बंगले में एंट्री करते ही गेस्ट रूम है, जहां मिलने वाले लोगों को बैठाया जाता है। उनके घर की दीवारों पर एक से बढ़कर एक पेंटिंग हुई हैं। उनके घर में करीब 8 बाथरूम हैं, जो कि बहुत ही अच्छी तरह से डिजाइन किए गए हैं। उनकी रसोई देखने में साधारण है, लेकिन वह वहां कई तरह के व्यंजन बनाते है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

    September 16, 2026

    कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.