Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली के सदर बाजार में रिक्शों पर रोक, हर जगह बैरिकेडिंग और सुरक्षा तैनात
    राज्य

    दिल्ली के सदर बाजार में रिक्शों पर रोक, हर जगह बैरिकेडिंग और सुरक्षा तैनात

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के सदर बाजार में रिक्शों पर रोक, हर जगह बैरिकेडिंग और सुरक्षा तैनात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    त्यौहारों के मद्देनजर सदर बाजार में भीड़ और भगदड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और व्यापारी मामले को संभालने में जुटे हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून- व्यवस्था) रविंद्र यादव और अन्य अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के बाद समस्या के समाधान की कोशिश की गई है।

    इसमें पुलिस ने व्यापारियों के साथ मिलकर बाजार का रूट प्लान तैयार किया है। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्पेशल फोर्स तैनात कर दी गई है। आपराधिक व्यक्तियों की निगरानी के लिए 12 टूटी चौक पर विशेष पुलिस वाहन की तैनाती की गई है। 

    उन्होंने बताया कि सदर बाजार का रोड मैप जारी किया गया है। इसमें पांच जगह पर बैरिकेडिंग पुलिस द्वारा करने पर सहमति बनी है। इसका उद्देश्य है कि अनधिकृत वाहनों का प्रवेश बाजार में न हो। साथ ही वाहन सड़क पर न खड़े हो जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी और बीट ऑफिसर लगातार इस मामले की निगरानी करेंगे।

    उन्होंने बताया बाजार में केवल वहीं वाहन जाएगा जो अंदर दुकानदारों का सामान लाया है। दुकानदार भी सड़क पर वाहन ज्यादा देर तक खड़ा नहीं कर सकेंगे। साथ ही कोई भी खाली वाहन व रिक्शा बाजार में प्रवेश नहीं कर पाएगा। केवल बुजुर्ग और महिलाओं को रिक्शा पर अंदर तक बैठकर जाने की इजाजत होगी। 

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमणकारियों ने पटरियां लगाकर रोड को बाजार बना दिया है। यहां खाने पीने से लेकर कपड़े, जूते, चप्पल, घड़ियां, मोबाइल एक्सेसरीज तक सब कुछ बेचा जा रहा है। अजमेरी गेट की तरफ चल रही इन पटरियों और ई-रिक्शा चालकों के चलते वाहन चालकों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ती है।

    अतिक्रमणकारियों की नगर निगम और पुलिस प्रशासन से सांठगांठ के चलते यह लोग जहां इच्छा वहीं पटरी लगाकर सामान बेचने लगते हैं। इन अतिक्रमकारियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर बीच बीच में खानापूर्ति होती है।

    पिछले महीने ही नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए छह-सात दिन के लिए इन पटरियों को साफ करा दिया था, उसके बाद फिर से यहां पटरियां सजने लगीं। इसके अलावा नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन या रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध तरीके से ई-रिक्शा का स्टैंड बनाया हुआ है और यात्रियों को अपने रिक्शा में बैठाने ही होड़ में चालक आपस में ही झगड़ते रहते हैं।

    अवैध तरीके से इन ई-रिक्शा के खड़े होने से रोड पर गाड़ियां फंसी रहती हैं और यातायात पुलिसकर्मी इन रिक्शा चालकों पर कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बने रहते हैं। दिन भर जाम की स्थिति बनने रहने से प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

    अजमेरी गेट की तरफ रेलवे स्टेशन के बाहर पटरी लगाने वाले बताते हैं कि उनका नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के लिए महीना बंधा है। उन्होंने बताया कि वह हजार रुपये से लेकर दो हजार रुपये महीना नगर निगम व पुलिस अधिकारियों को देते हैं।

    जब कभी सख्ती होती है या कमेटी वाले आते हैं तो पटरियों को हटा दिया जाता है, जिसकी जानकारी उन्हें पहले ही मिल जाती है। कुछ पटरीवालों ने तो यह भी बताया कि पहले उनके पिता यहां पटरी लगाते थे और अब हमने इस काम को संभाल लिया है।

    ई-रिक्शा चालकों की दबंगई से लोग परेशान अजमेरी गेट स्थित ओर नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर चार से बाहर निकलते ही सड़क पर ई-रिक्शा की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। लाइन लगाकर इन ई-रिक्शा के खड़ा होने से पैदल चलनेवालों तक के लिए जगह नहीं रहती है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस रोड पर वाहन चालकों का क्या हाल होता होगा। दिनभर यहां वाहन चालक जाम से जूझते रहते हैं।

    जब भी निगम अतिक्रमणरोधी अभियान चलाता है, तो स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दे देता है। एक बार अतिक्रमण हट गया है तो अब पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह पुन: अतिक्रमण न होने दें। हम भी चाहते हैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जो कि देश का बड़ा स्टेशन है उसका बाहरी इलाका स्वच्छ और सुंदर दिखे। 
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.