Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»19 सीटर विमानों के लिए तैयार रीवा एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण
    मध्यप्रदेश

    19 सीटर विमानों के लिए तैयार रीवा एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    19 सीटर विमानों के लिए तैयार रीवा एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नरेंद्र मोदी वाराणसी से मध्य प्रदेश के रीवा को बड़ी सौगात देंगे। पीएम मोदी वर्चुअली रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। यह एयरपोर्ट जिला मुख्यालय से लगभग 12 किमी दूर बना है। लोकार्पण को लेकर जिले की जनता में खासा उत्साह है।

    अब रीवी देश और प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण शहरों से सीधा जुड़ जाएगा। एयरपोर्ट बनकर तैयारा हो चुका है। कहा जा रहा है कि यह एयरपोर्ट विंध्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन समेत कई आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

    इन शहरों से जुड़ेगा रीवा

    जानकारी के मुताबिक अभी रीवा एयरपोर्ट से दो फ्लाइट का संचालन होगा। पहली फ्लाइट भोपाल वाया खजुराहो होते हुए रीवा पहुंचेगी। इसके बाद यह सिंगरौली को रवाना होगी। वहीं दूसरी फ्लाइट रीवा से जबलपुर जाएगी। हालांकि आगे इसे भोपाल से कनेक्ट किया जाएगा। पांच नवंबर को 72 सीटर विमानों के संचालन के लिए बोली लगाई जाएगी। फिलहाल 19 सीटर विमान का ही संचालन होगा।

    2300 मीटर है रनवे की लंबाई

    जिला मुख्यालय से 12 किलो मीटर दूर चोरहटा में हवाई पट्टी थी। इसका विस्तार करके एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। एयरपोर्ट के निर्माण में करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 15 फरवरी 2023 को शिलान्यास के बाद एयरपोर्ट लगभग डेढ़ साल में बनकर तैयार है। करीब पांच गांवों की 323 एकड़ जमीन को 99 साल की खातिर भारतीय विमान प्राधिकरण को दिया गया है। रीवा एयरपोर्ट में रनवे की कुल लंबाई 2300 मीटर है।

    पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    एयरपोर्ट के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली की बड़ी आबादी देश के अन्य शहरों से सीधे जुड़ जाएगी। वहीं शिक्षा और चिकित्सा के संबंध में अब लोग आसानी प्रदेश की राजधानी भोपाल जा सकेंगे। इसके अलावा देश के बाकी हिस्से के लोग भी आसानी से रीवा जा सकेंगे। पढ़ाई के लिए पुणे, मुंबई, हैदराबाद, भोपाल और इंदौर जाने वाले छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।

    इन परियोजनाओं की पीएम देंगे सौगात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से 6,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम हवाईअड्डे के रनवे के विस्तार और लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नए टर्मिनल भवन के निर्माण समेत अन्य कार्यों की नींव रखेंगे। परियोजना पर लगभग 2,870 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वाराणसी में ही पीएम मोदी आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे।

    दरभंगा को भी मिलेगी सौगात

    इसके अलावा पीएम आगरा हवाईअड्डे पर 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला रखेंगे। दरभंगा हवाईअड्डे पर करीब 910 करोड़ और बागडोगरा हवाईअड्डे पर लगभग 1,550 करोड़ रुपये की लागत से नए सिविल एन्क्लेव बनेंगे। इनकी नींव पीएम मोदी रखेंगे। पीएम मोदी रीवा के अलावा अंबिकापुर और सहारनपुर में 220 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हवाईअड्डों के नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.