Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्‍तीसगढ़ से मानसून की विदाई के बावजूद बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अरब सागर में रहे निम्न दाब के क्षेत्र की वजह से नमी का प्रवेश हो रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में एक दो-स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो-स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। साथ ही राजधानी में दिनभर बादल आंशिक रूप से छाए रहने के संकेत हैं, जबकि शाम-रात तक गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावनाएं बन रही हैं।

    वहीं, वर्षा का क्षेत्र प्रमुखत: दक्षिणी छत्तीसगढ़ रहने के आसार हैं, जबकि रायपुर व दुर्ग संभाग में भी एक दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। इसी बीच शनिवार को राजधानी में मौसम आंशिक रूप से मेघमय रहा और उमस की वजह से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।

    वहीं, प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा तीन सेमी कांकेर के नरहरपुर ब्लाक में दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में, जबकि न्यनूतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

    यह बन रहा है सिस्टम

    एक ऊपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर के ऊपर 20 अक्टूबर को बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 अक्टूबर को बनने की संभावना है। उसके बाद उसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होने की संभावना है।

    वहीं, प्रदेश के दक्षिणी भाग में नमी का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और एक दो स्थान पर वज्रपात होने की भी संभावना है।

    अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा

    मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य औसत से सभी क्षेत्रों में अधिक है। यह अंबिकापुर में सामान्य से 3.7 डिग्री, जगदलपुर में 3.5 डिग्री, बिलासपुर में 2.6 डिग्री, रायपुर में दो डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.6 डिग्री और दुर्ग में 0.5 अधिक है।

    न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा

    अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से सभी जगहों से ज्यादा है। रायपुर में यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 3.4 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 2.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में एक डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में 0.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.