Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»HDFC और कोटक महिंद्रा बैंक के तिमाही नतीजे: नेट प्रॉफिट में 5% की वृद्धि
    व्यापार

    HDFC और कोटक महिंद्रा बैंक के तिमाही नतीजे: नेट प्रॉफिट में 5% की वृद्धि

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    HDFC और कोटक महिंद्रा बैंक के तिमाही नतीजे: नेट प्रॉफिट में 5% की वृद्धि
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कई आईटी और बैंकों ने चालू कारोबारी साल के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। आज देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)  और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने जुलाई से सितंबर तिमाही के नतीजे ( Q2 Result) जारी कर दिये हैं। बैंक द्वारा जारी तिमाही नतीजे का असर बैंक के शेयर पर भी देखने को मिलेगा।

    एचडीएफसी बैंक तिमाही नतीजा (HDFC Bank Q2 Result)

    जुलाई से सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक के स्टैंडलोन प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर 16,821 करोड़ रुपये हुआ। वहीं, एक साल पहले कि इसी तिमाही में बैंक को 15,976 करोड़ रुपये का कुल मुनाफा हुआ था। अगर बैंक की इनकम की बात करें तो यह इस तिमाही 85,500 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 78,406 करोड़ रुपये था।

    स्टॉक फाइलिंग के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक को 74,017 करोड़ रुपये का इंटरेस्ट इनकम हुआ जो एक साल पहले की दूसरी तिमाही में 67,698 करोड़ रुपये था। बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी इस तिमाही सुधार हुआ है। सितंबर तिमाही बैंक का NII 30,110 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 27,390 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि बैंक का NII ग्रोथ 10 फीसदी हुआ है।

    बैंक ने अपने नॉन परफॉर्मिंग एसेट की जानकारी दी। सितंबर तिमाही में बैंक का एनपीए 1.36 फीसदी बढ़ा जो कि एक साल पहले की समान तिमाही में 1.34 फीसदी था। यह एनपीए गुड लोन का है। वहीं, बैड लोन का एनपीए 0.41 फीसदी हो गया है। समेकित रूप से बैंक का लॉग्ड ग्रोथ 6 फीसदी बढ़कर 17,826 करोड़ रुपये हुआ।

    एचडीएफसी बैंक के शेयर

    18 अक्टूबर 2024 को एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बैंक के शेयर 11.65 रुपये या 0.70 फीसदी चढ़कर 1,684.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। बैंक के स्टॉक परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक साल में स्टॉक ने 11.21 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, अप्रैल से अभी तक बैंक के शेयर 10.02 फीसदी चढ़ा है।

    कोटक महिंद्रा बैंक के तिमाही नतीजे (Kotak Mahindra Bank Q2 Result)

    जुलाई से सितंबर तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर 3,344 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले 3,191 करोड़ रुपये था। वहीं बैंक का टोटल इनकम 15,900 करोड़ रुपये था जो पिछले साल की समान तिमाही में 13,507 करोड़ रुपये था।

    बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि सितंबर तिमाही में उसका इंटरेस्ट इनकम 13,216 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 11,193 करोड़ रुपये था। इसके अलावा बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम भी इस तिमाही 7,020 करोड़ रुपये रहा। ग्रॉस लोन में बैंक का एनपीए 1.49 फीसदी रहा और बैड लोन में 0.43 फीसदी रहा।

    कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर

    शुक्रवार को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.42 फीसदी चढ़कर 1,871.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। पिछले एक साल में बैंक के शेयर ने 7.67 फीसदी और बीते छह महीने में 4.42 फीसदी का रिटर्न दिया है।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.