Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वर्ल्डक्लास सुविधाओं का आगाज़: रेलवे कर रहा 442 करोड़ का खर्च
    राज्य

    मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वर्ल्डक्लास सुविधाओं का आगाज़: रेलवे कर रहा 442 करोड़ का खर्च

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वर्ल्डक्लास सुविधाओं का आगाज़: रेलवे कर रहा 442 करोड़ का खर्च
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     रेल मंत्रालय अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कराकर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करा रहा है।

    पूर्व मध्य रेल के 97 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य विभिन्न चरणों में होगा। इनमें सोनपुर मंडल का मुजफ्फरपुर स्टेशन भी शामिल है। मुजफ्फरपुर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य लगभग 442 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है।

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि तीन मंजिल कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य 94 प्रतिशत, उत्तर दिशा में मुख्य स्टेशन बिल्डिंग का 31 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

    रेल यात्रियों के स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के लिए अलग-अलग व्यवस्था के तहत आगमन भवन एवं प्रस्थान भवन का निर्माण किया जा रहा है।

    स्टेशन के दक्षिण दिशा में मुख्य स्टेशन बिल्डिंग (डिपार्टर ब्लाक) का 33 प्रतिशत एवं मुख्य स्टेशन बिल्डिंग (अराइवल ब्लाक), जो तीन मंजिल का होगा इसका भी लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

    एलिवेटेड रोड का भी कराया जा रहा निर्माण

    स्टेशन के दक्षिण दिशा में बुकिंग पूछताछ काउंटर का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। यहां एलिवेटेड रोड का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसका लगभग 39 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

    यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए 18 मीटर चौड़ा एफओबी तथा स्टेशन के दक्षिण दिशा में 108 मीटर चौड़ा कानकोर्स एरिया बनाया जा रहा है।

    अत्याधुनिक सुविधा युक्त प्रतीक्षालय, अतिरिक्त टिकटिंग सुविधा, दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं, ग्रीन ऊर्जा के लिए स्टेशन भवन पर सौर पैनल, रेन वाटर हार्बेस्टिंग, वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं अग्निशमन आदि का प्रावधान होगा। स्टेशन पर यात्रियों को सेवा प्रदान करने की क्षमता में भी वृद्धि होगी।

    स्टेशन पर मिलेगी यह भी सुविधा

    मुजफ्फरपुर स्टेशन को पूरी तरह से हाईटेक लुक देते हुए वर्तमान की तुलना में मुख्य स्टेशन भवन तथा पार्किंग एरिया के लिए अपेक्षाकृत अधिक जगह उपलब्ध होंगे। यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही यहां तकनीक, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक मेल देखने को मिलेगा।

    स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट एवं प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे, ताकि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो। यात्रियों को प्रदान की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं में खान-पान, वाशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि शामिल होंगे। इसको लेकर तेजी से काम चल रहा है। 

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.