Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»कृति सेनन ने शहीर शेख का ऑडिशन लिया, ट्रोल होने से पहले बताई वजह
    मनोरंजन

    कृति सेनन ने शहीर शेख का ऑडिशन लिया, ट्रोल होने से पहले बताई वजह

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कृति सेनन ने शहीर शेख का ऑडिशन लिया, ट्रोल होने से पहले बताई वजह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     फिल्म ‘मिमी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री कृति सेनन अब फिल्म ‘दो पत्ती’ से निर्माता भी बन गई हैं। खास बात यह है कि फिल्म में वह पहली बार डबल रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म की लेखिका व सहनिर्माता कनिका ढिल्लन भी दोहरी भूमिका में हैं। कृति और कनिका ने अपनी फिल्म पर दैनिक जागरण से की खास बातचीत। 

    सिनेमा में महिला सशक्तीकरण से होने वाले बदलावों को लेकर आपकी क्या राय है?

    कृति : ईमानदारी से कहें तो समान अवसरों को क्रिएट करना तथा ऐसी कहानियां दिखाना, जिनमें कुछ बात कही जाए। सिर्फ अपने लिए नहीं, जिस क्रू के साथ आप काम कर रहे हैं, वहां पर भी एक तरह का संतुलन लाया जा सकता है। हम वही करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि संतुलन लाने में थोड़ा समय लगेगा क्योंकि यह काफी बिगड़ा हुआ है। मुझे लगता है कि इसके लिए सामूहिक रूप से काम करना होगा।

    कनिका : मेरा मानना है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं। लड़कियां लेखन कर रही हैं। कैमरे के पीछे भी उनकी संख्या बढ़ रही है। कैमरे के सामने भी सिर्फ रोमांटिक त्रिकोणीय संबंध नहीं रहा। एक लड़की का किरदार बहुत कुछ कह जाता है। सिनेमा में यह बहुत जरूरी है क्योंकि कहानियों की पहुंच इतनी ज्यादा है कि वो आपके समाज और मानसिकता पर बहुत गहरा असर छोड़ जाती हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि औरतों के इतने सशक्त किरदार आ रहे हैं कि छोटे शहरों में भी लड़कियां, परिवार समझ पाएं कि लड़कियां बहुत कुछ कर सकती हैं।

    कनिका : एक बात और कहना चाहूंगी कि यह जो आदर्श नारी है वो भी हमने सिनेमा से ही सीखी है। आम तौर पर पुरुष के नजरिए से सिनेमा में आदर्श मां, आदर्श पत्नी, बहन को त्याग की मूर्ति की तरह दिखाया गया है। अब उस त्याग को त्याग दो, उन्हें बराबरी का हक दो। वो कहानियां सुनाओ, जिनमें त्याग नहीं है, जिसमें उम्मीद हो, साहस हो, समानता है।

    निर्माता बनने का अनुभव कैसा रहा?

    कृति : मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। मेरी हमेशा से इच्छा थी कि मैं कलाकार के आगे भी रचानात्मक चीजों का हिस्सा बनूं। कुछ-कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो आपके दिल को बहुत ज्यादा छू जाती हैं। आप उनके हर पहलू से जुड़ना चाहते हैं। इस फिल्म से मैं रचनात्मक रूप से बहुत संतुष्ट महसूस करती हूं। यह वो बच्चा है जिसे मैंने उसके जन्म के पहले दिन से बड़े होते हुए देखा। मेरा मतलब है कि कैसे सिर्फ एक आइडिया था, फिर यह स्क्रिप्ट बनी, कैसे हमने शूटिंग चालू की। इन सबसे जुड़ना बहुत संतुष्टकारी था।

    कनिका (पहले सहनिर्माता रह चुकी हैं) : सहनिर्माता रहने से पहले मेरे पास अपनी भावनाओं, पसंद और नापसंद को जाहिर करने की ज्यादा स्वतंत्रता थी। फिल्म आपके पास पहले आती है तो उसकी बेहतरी के लिए आप थोड़ा भावुक हो जाते हैं। जब आप खुद ही निर्माता हैं तो आपको खुद को थोड़ा नियंत्रित करना सीखना पड़ता है। जो आपके मन में आए, वो आप नहीं कह सकते। तो मेरी सबसे बड़ी सीख यही रही है कि थोड़ा शांत बनो।

    फिल्म के अभिनेता शहीर शेख का ऑडिशन कृति आपने लिया था…

    कृति : हर कोई ऐसा नहीं करता, लेकिन बहुत लोग ऑडिशन लेते हैं। ‘राबता’ फिल्म में जब मैं प्रोड्यूसर भी नहीं थी, तो जो जिम सरभ का किरदार था, उसके लिए बहुत सारे लोगों का ऑडिशन किया था क्योंकि उनकी केमिस्ट्री मेरे पात्र के साथ थी। मैंने यह देखने के लिए उनके साथ ऑडिशन किया था कि हमारी केमिस्ट्री मिलती है या नहीं। इससे पहले कि लोग इसके बारे में कुछ सोचें तो मैं बता दूं कि यह बहुत आम बात है क्योंकि आपको दोनों कलाकारों को एक साथ देखना है। वास्तव में ऑडिशन मुकेश छाबड़ा ले रहे थे।

    कनिका : कभी-कभी जब आप अकेले पात्र को देखते हैं तो लगता है कि यह अच्छा कलाकार है लेकिन जब दो पात्र साथ आते हैं तो उनकी एनर्जी बदल जाती है। कास्टिंग बहुत अहम फैसला होता है। उसे हल्के में नहीं ले सकते। हॉलीवुड में यह प्रक्रिया बहुत आम है।

    डबल रोल करने की क्या प्रक्रिया थी? बॉडी डबल के साथ कर रही थीं?

    कृति: बॉडी डबल के साथ ही करना था क्योंकि किसी और की पीठ होनी थी उसमें। बहुत सारे सीन में दोनों बहनें साथ में हैं तो जब आप प्रतिक्रिया देते हैं, जब उनका फ्रंट शॉट और आपका बैक हो तो किसी के साथ ही करना था फिर वापस फटाफट चेंज करके दूसरी वाली बहन बनना पड़ता था।

    चैलेंजिग तो था पर बहुत एक्साइटिंग भी था। दोनों बहनों का व्यक्तित्व काफी अलग है। वो जिस तरह से चीजों पर प्रतिक्रियाएं देती हैं, वो काफी अलग है। मुझे नहीं पता कि दर्शक उसका अनुभव कर पाएंगे या नहीं, लेकिन मैंने पूरी कोशिश की कि आवाज थोड़ा अलग सुनाई दे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.