Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»करवाचौथ पर महाकाल के सूर्य स्वरूप का दिव्य दर्शन, भस्म आरती में भक्तों ने लिया आशीर्वाद
    मध्यप्रदेश

    करवाचौथ पर महाकाल के सूर्य स्वरूप का दिव्य दर्शन, भस्म आरती में भक्तों ने लिया आशीर्वाद

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    करवाचौथ पर महाकाल के सूर्य स्वरूप का दिव्य दर्शन, भस्म आरती में भक्तों ने लिया आशीर्वाद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्री महाकालेश्वर मंदिर में करवाचौथ के दिन भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का सूर्य बनाकर आलौकिक स्वरूप में शृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल को चन्द्र और त्रिपुंड लगाकर फूलों की माला से शृंगारित किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वो देखते ही रह गया। रविवार को भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। उसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।

    विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार पर रविवार बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। रविवार करवा पूजन के दिन बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान कुछ अलग ढंग से शृंगारित हुए। करवा पूजन के दिन उन्हें सूर्य से सजाया गया और साथ ही फूलों की माला भी पहनाई गई। फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

    राज्यमंत्री लखन पटेल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

    मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) लखन पटेल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर परिवारजनों के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रोटोकॉल प्रभारी और सह प्रभारी द्वारा श्री पटेल का सम्मान किया गया।

    मंत्री कुंवर विजय शाह ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

    मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कुंवर विजय शाह ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर परिवारजनों के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ और समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा लोक उपस्थित रहे।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.