Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»“महंगी पड़ती है ईमानदारी”: रणवीर शोरे ने बताए एक्टर बनने के मूल-मंत्र
    मनोरंजन

    “महंगी पड़ती है ईमानदारी”: रणवीर शोरे ने बताए एक्टर बनने के मूल-मंत्र

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “महंगी पड़ती है ईमानदारी”: रणवीर शोरे ने बताए एक्टर बनने के मूल-मंत्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सधा रवैया और सीधा जवाब कई बार कलाकारों को नुकसान भी दे जाता है। मगर बहती धारा से विपरीत तैरने वाले रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का यही है मिजाज। जीने के अपने इस अंदाज को उन्होंने जागरण के साथ बातचीत में साझा किया है।

    महंगी पड़ती है ईमानदारी

    कलाकारों का इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी बहुत कुछ कहता है। ‘खोसला का घोसला’ फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी ने अपने इंटरनेट मीडिया के पेज पर हर जगह लिखा है ‘आनेस्टी बिफोर काइंडनेस’ यानी ईमानदारी दयालुता से पहले है। इस इंडस्ट्री में ईमानदार रहना कितना कठिन है? इस पर रणवीर कहते हैं- 

    ‘मुझे तो बहुत कठिन लगता है। आपको उसकी महंगी कीमत चुकानी पड़ती है। कई बार कहा जाता है कि एक्टर तो आसानी से झूठ बोल देते हैं, क्योंकि उन्हें एक्टिंग करनी आती है। मैं ऐसा नहीं मानता। एक्टिंग में कहानी के किरदार के जरिए आप कुछ कर रहे होते हैं। अच्छी एक्टिंग के लिए ईमानदारी जरूरी है, जो किरदार निभा रहे हैं, उसमें रम जाना होता है। अगर आप सही से अभिनय नहीं कर रहे हैं, तो वह झूठ पकड़ा जाता है। अभिनय और झूठ बोलना एक बात नहीं है। झूठ बोलने का वास्ता असली जिंदगी से है। मैंने फिल्म इंडस्ट्री के बिजनेस में देखा है कि लोग ऐसा मानते हैं कि फेक इट टिल यू मेक इट यानी जब तक कामयाब न हो जाओ, कामयाब होने का नाटक करते रहो या झूठ बोलकर सामने वाले के दिमाग को घुमा दो। अब मेरे जैसे एक्टर के लिए कोई झूठ लिख देता है, तो मैं जानता हूं कि उस पर अपनी ऊर्जा बर्बाद करके मुझे कुछ नहीं मिलेगा। इंटरनेट मीडिया पर लोग कुछ भी उल्टा-सीधा कमेंट कर देते हैं, इसका कोई इलाज नहीं है। इसलिए सब जगह अपने पेज पर बायो में मैंने लिखा है कि ईमानदारी की जगह दयालुता से पहले है।’

    काम मिलने पर क्या बोले रणवीर

    इंडस्ट्री में इतना सीधा-सरल रवैया क्या काम मिलने के मौके कम नहीं कर देता है? इस पर रणवीर कहते हैं, ‘मेरे प्रोफाइल वाले कलाकारों के लिए कठिन होता है। अगर आप किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस या स्टार से किसी तरीके से जुड़े हुए हैं, तो आसान होता है। ऐसा नहीं है कि प्रतिभा मर जाएगी, प्रतिभा हमेशा जिंदा रहती है’।

    बिग बॉस ओटीटी 3 में दिख चुके हैं रणवीर शौरी

    मालूम हो कि इसी साल रणवीर शौरी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का हिस्सा बने थे। अनिल कपूर के इस शो में अपने शानदार खेल के दम पर रणवीर ने सबका भरपूर मनोरंजन किया। जिसके दम पर वह बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप-3 में फाइनलिस्ट में भी शुमार रहे, हालांकि, वो ट्रॉफी अपने नाम करने में नाकाम रहे थे।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.